17.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorized'पठान' के खिलाफ चला बायकॉट ट्रेंड, इस वजह से हो रहा फिल्म...

‘पठान’ के खिलाफ चला बायकॉट ट्रेंड, इस वजह से हो रहा फिल्म का विरोध

Published on

शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘पठान’ का टीजर 2 नवंबर को रिलीज किया गया। शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने टीजर रिलीज का फैसला किया। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में हैं। यशराज बैनर की इस फिल्म से शाहरुख लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। फैन्स जहां शाहरुख की फिल्म को लेकर उत्साहित हैं वहीं इसके बायकॉट की मांग करने वालों की भी कमी नहीं है। बॉलीवुड की फिल्मों को ट्विटर पर बायकॉट ट्रेंड का सामना करना पड़ रहा है। पठान भी इससे अछूती नहीं है।

ट्विटर पर बायकॉट पठान कर रहा ट्रेंड
पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। उन्होंने इससे पहले ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ वॉर बनाई थी। पठान का टीजर आते ही यूजर्स पठान की तुलना वॉर से करने लगे। ट्विटर पर #BoycottPathaan पर पिछले दो दिनों से ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स ने टीजर के वीएफएक्स को लेकर मजाक उड़ाया।

क्या बोले यूजर्स
एक यूजर ने ट्वीट किया, जरा सोचिए अगर सलमान या अक्षय में से किसी ने इस तरह का सीन किया होता तो हर यूट्यूबर फिल्म के खराब सीजीआई और लॉजिक के बारे में बात कर रहा होता। एक यूजर ने कहा, खुद की वीएफएक्स कंपनी होने के बाद भी ये हाल है। कई यूजर्स ने फिल्म में दीपिका पादुकोण के होने पर विरोध किया। 2020 में जवाहरलाल नेशनल यूनिवर्सिटी में हमले के बाद दीपिका स्टूडेंट्स के समर्थन में कैम्पस पहुंची थीं।

शाहरुख खान सोशल मीडिया पर यूजर्स के एक वर्ग के हमेशा निशाने पर रहे हैं। 2015 में उन्होंने असहिष्णुता पर कहा था कि देश में बहुत ज्यादा असहिष्णुता हो गई है। बता दें कि पठान 25 जनवरी 2013 को रिलीज होगी।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...