17.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedभारत में ट्विटर की पूरी टीम 'गेट आउट', एलन मस्‍क ने एक...

भारत में ट्विटर की पूरी टीम ‘गेट आउट’, एलन मस्‍क ने एक झटके में कर दी स्‍टाफ की छुट्टी

Published on

नई दिल्ली

ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने भारत में कंपनी के लगभग सभी कर्मचारियों को निकाल दिया है। सूत्रों के मुताबिक भारत में कंपनी के करीब 250 कर्मचारी थे। कंपनी ने कर्मचारियों को एक मेल भेजकर कहा था कि शुक्रवार को छंटनी की जाएगी। इसके मुताबिक भारत में कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी गई है। एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर को खरीदा है। ट्विटर का मालिक बनते ही मस्क ने सबसे पहले मस्क ने कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल सहित चार बड़े अधिकारियों की छुट्टी कर दी थी। इसके बाद माना जा रहा था कि ट्विटर में बड़े पैमाने पर छंटनी की जाएगी। ट्विटर की तरफ से कर्मचारियों को भेजे गए मेल में कहा गया था कि ट्विटर को एक हेल्दी रास्ते पर ले जाने के लिए हम शुक्रवार को ग्लोबल वर्कफोर्स को कम करने की कठिन प्रक्रिया से गुजरेंगे।

मिंट ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत में करीब-करीब पूरा स्टाफ हटा दिया गया है। पूरी क्यूरेशन टीम की छुट्टी कर दी गई है। यह टीम ट्विटर मोमेंट्स फीचर के लिए कंटेंट तैयार करती थी। साथ ही कम्युनिकेशंस, ग्लोबल कंटेंट पार्टनरशिप्स, सेल्स और एड रेवेन्यू, इंजीनियरिंग और प्रॉडक्ट टीमों पर भी गाज गिरी है। एक सूत्र ने कहा कि इन टीमों में पूरे या 50 फीसदी कर्मचारियों को निकाला गया है। ट्विटर से निकाले गए एक कर्मचारी ने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट पर रखे गए कुछ कर्मचारियों को रिटेन रखा गया है। ये लोग कंपनी के फुल टाइम रोल पर नहीं थे। कंपनी की पब्लिक पॉलिसी टीम में रहे यश अग्रवाल ने ट्वीट किया, ‘अभी-अभी मुझे निकाल दिया गया है। मुझे इस टीम और इस कल्चर का हिस्सा बनने पर गर्व है। इस टीम और इस ऑर्गेनाइजेशन का हिस्सा बनना सम्मान की बात है।’ यह ट्विटर में फर्स्ट राउंड की छंटनी है। दिसंबर 2021 में पूरी दुनिया में ट्विटर के 7,500 कर्मचारी थे।

ट्टिवटर का मेल
इससे पहले ट्विटर की तरफ से कर्मचारियों को एक मेल आया था। इसमें लिखा गया था कि ट्विटर को एक हेल्दी रास्ते पर ले जाने के लिए हम शुक्रवार को हमारी ग्लोबल वर्कफोर्स को कम करने की कठिन प्रक्रिया से गुजरेंगे। इससे ट्विटर के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कई कर्मचारी प्रभावित होंगे, लेकिन दुर्भाग्य से ट्विटर को सफलता के रास्ते पर ले जाने के लिए यह कदम आवश्यक है। मेल में आगे लिखा गया कि आप स्पैम फोल्डर सहित अपना मेल चेक करें। अगर आपकी नौकरी प्रभावित नहीं हुई है, तो आपको आपके ट्विटर ई-मेल के जरिए एक नोटिफिकेशन मिलेगा। अगर आपकी नौकरी प्रभावित हुई है, तो आपको अगले कदम के लिए आपके पर्सनल ई-मेल पर नोटिफिकेशन मिलेगा। अगर आपको twitter-hr@ से शुक्रवार को 5PM PST तक कोई मेल नहीं मिलता है, तो peoplequestions@twitter.com को मेल करें।’

मेल में आगे लिखा गया, ‘ट्विटर सिस्टम्स, कस्टमर डाटा और प्रत्येक कर्मचारी की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए हमारा ऑफिस अस्थाई रूप से बंद रहेगा। साथ ही सभी बैज सस्पेंड कर दिये गए हैं। अगर आप किसी ऑफिस में हैं या ऑफिस के रास्ते में हैं, तो कृपया घर लौट जाएं। हमें पता है कि यह सभी के किए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, चाहे आपकी नौकरी प्रभावित हो रही हो या नहीं।’ दुनिया के सबसे बड़े रईस मस्क ने ट्विवटर की खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर की डील पिछले हफ्ते पूरी की। कंपनी का मालिक बनते ही वह एक्शन में आ गए थे और उन्होंने पूरे बोर्ड को भंग करते हुए कमान पूरी तरह अपने हाथ में ले ली थी। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी में बड़े पैमाने पर छंटनी हो सकती है।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...