16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमुझे पता था मुझ पर जानलेवा हमला होगा... व्हीलचेयर पर बैठे इमरान...

मुझे पता था मुझ पर जानलेवा हमला होगा… व्हीलचेयर पर बैठे इमरान ने अवाम को क‍िया संबोधित

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गुरुवार को जानलेवा हमले के बाद लाहौर के शौकत खानम अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने अस्पताल से ही देश को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें उन पर आने वाले खतरे के बारे में पहले से पता था। उन्होंने कहा, ‘मुझे पहले ही पता चल गया था कि वजीराबाद और गुजरात के बीच कहीं मुझे मारने की साजिश रची गई है।’ अस्पताल से संबोधित करते इमरान खान व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए। उन्होंने शहबाज शरीफ सरकार पर निशाना साधा और अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटाई गई उनकी सरकार पर अफसोस जताया।

इमरान ने कहा, ‘सरकार कभी अविश्वास प्रस्ताव हार नहीं सकती। लेकिन गठबंधन के नेताओं ने सफल होने के लिए पैसों का इस्तेमाल किया।’ उन्होंने कहा कि पीटीआई नेतृत्व वाली सरकार के पास भी खरीद फरोख्त करने के लिए वित्तीय साधन थे लेकिन उसने ऐसा करने से परहेज किया। खान ने कहा कि जब पीटीआई सत्ता में थी तो तत्कालीन विपक्ष ने सरकार के खिलाफ तीन लंबे मार्च निकाले लेकिन ‘हमने किसी को नहीं रोका।’

‘सरकार का मोहरा बन चुका है चुनाव आयोग’
खान ने पाकिस्तान के चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘इलेक्शन कमीशन पीटीआई को हराने के लिए मौजूदा सरकार के साथ मिला हुआ था। 17 जुलाई के उपचुनाव में ईसीपी ने धांधली के सभी हथकंडे अपनाए।’ उन्होंने कहा कि तोशाखाना केस में उन्होंने अयोग्य ठहराने के लिए ईसीपी गठबंधन सरकार का एक मोहरा बन गया है। तोशाखाना मामले में उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं क्योंकि तोशाखाना के सभी रेकॉर्ड उपलब्ध हैं।

‘शरीफ परिवार के नौकर हैं इलेक्शन कमिश्नर’
इमरान ने कहा कि यह जानते हुए कि तोशाखाना से कुछ भी चोरी नहीं किया जा सकता, ईसीपी ने मुझे अयोग्य घोषित कर दिया क्योंकि वे नवाज शरीफ के लिए रास्ता बनाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें अयोग्य घोषित करने के ईसीपी के फैसले के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी और दावा किया कि चीफ इलेक्शन कमिश्नर सिकंदर सुल्तान राजा ‘शरीफ परिवार के नौकर’ हैं।

‘जनता को खिलाफ करने के लिए लगाया ईशनिंदा का आरोप’
अपने ऊपर हुए हमले का हवाला देते हुए इमरान ने कहा कि ‘उन्होंने’ पंजाब के पूर्व राज्यपाल सलमान तासीर के खिलाफ इसी तरह के तरीकों का इस्तेमाल किया था। इमरान ने कहा कि ‘उन्होंने’ जनता को मेरे खिलाफ करने के लिए मुझ पर ईशनिंदा का आरोप लगाया। उन्होंने मुझे बदनाम करने के लिए सारे हथकंडे अपनाए, कीचड़ उछाला और मेरे खिलाफ केस दर्ज कराए। इमरान ने कहा कि मेरी तुलना शरीफ परिवार से नहीं की जा सकती, जिनकी विदेशों में अरबों की संपत्ति है और जो लंदन के सबसे महंगे अपार्टमेंट में रहते हैं।

‘अस्पताल से निकलते ही इस्लामाबाद कूच करूंगा’
एक लंबे संबोधन के आखिर में इमरान ने कहा कि जैसे ही मैं अस्पताल से निकलूंगा, इस्लामाबाद की ओर कूच करूंगा। उन्होंने कहा, ‘मेरे पाकिस्तानियों, जब तक ये तीन लोग, शहबाज शरीफ, राणा सनाउल्लाह और एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, इस्तीफा नहीं देते आपको प्रदर्शन जारी रखना है। आप सबको सड़कों पर निकलना है और विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेना है। जब तक ये तीन लोग इस्तीफा नहीं देंगे, इस केस में जांच आगे नहीं बढ़ पाएगी क्योंकि हर चीज इनके नियंत्रण में है।’

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...