13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorized'हर दिन 4 मिलियन डॉलर का घाटा...', Musk ने बताया- Twitter में...

‘हर दिन 4 मिलियन डॉलर का घाटा…’, Musk ने बताया- Twitter में क्यों की छंटनी?

Published on

नई दिल्ली,

ट्विटर के नए बॉस एलॉन मस्क कंपनी के अधिग्रहण के बाद एक पर एक बड़े फैसले लेते जा रहे हैं. एलॉन मस्क ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल समेत चार बड़े अधिकारियों को कंपनी से निकालने के बाद ब्लू टिक वाले अकाउंट होल्डर्स से चार्ज वसूलने का ऐलान किया था. अब ट्विटर में कर्मचारियों की छंटनी चल रही है. ट्विटर ने भारत में कई विभागों की पूरी टीम को ही निकाल दिया है.

एलॉन मस्क ने 7500 कर्मचारियों वाले ट्विटर से 3700 कर्मचारियों यानी करीब 50 फीसदी छंटनी को लेकर पहली बार बयान दिया है. एलॉन मस्क ने ट्वीट कर छंटनी के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने अपने ट्वीट में छंटनी के फैसले का कारण भी बताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि कंपनी को हर दिन चार मिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हो रहा है.

एलॉन मस्क ने कहा है कि ऐसे में उनके पास कार्यबल में कटौती के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था. उन्होंने ये भी कहा है कि जिन लोगों की छुट्टी हुई है, उन्हें तीन महीने के वेतन की पेशकश की गई थी जो कानूनी रूप से जरूरी वेतन से 50 फीसदी अधिक है. कानूनी रूप से किसी कर्मचारी को नौकरी से निकाले जाने की स्थिति में दो महीने का वेतन देना होता है.

भारत में निकाले गए ज्यादातर कर्मचारी
ट्विटर ने भारत में काम कर रहे अपने ज्यादातर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. कंपनी ने भारत में कई विभागों की पूरी टीम को ही बर्खास्त कर दिया है. भारत में ट्विटर ने सेल्स, मार्केटिंग और कंटेंट क्यूरेशन जैसे विभागों की पूरी टीम को ही बर्खास्त कर दिया था. भारत में ट्विटर के 200 से अधिक कर्मचारी कार्यरत थे. ट्विटर ने सभी बैज एक्सेस अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया था.

मस्क ने एक्टिविस्ट ग्रुप्स पर फोड़ा ठीकरा
एलॉन मस्क ने ट्विटर की आय में आई गिरावट और कंपनी को हो रहे भारी नुकसान के लिए एक्टिविस्ट ग्रुप्स पर ठीकरा फोड़ा है. एलॉन मस्क ने ट्वीट कर कहा था कि एक्टिविस्ट ग्रुप्स ने ट्विटर को विज्ञापन देने वालों पर भारी दबाव बनाया. इससे कंपनी की आय में भारी कमी आई. उन्होंने ये भी कहा कि हमने एक्टिविस्ट ग्रुप्स को खुश करने के लिए सबकुछ किया. कंटेंट की निगरानी से भी कुछ नहीं बदला.

44 अरब डॉलर में किया था ट्विटर का अधिग्रहण
एलॉन मस्क ने 44 अरब डॉलर में हुई डील के बाद ट्विटर का अधिग्रहण किया था. ट्विटर की कमान संभालने के तुरंत बाद ही मस्क ने कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल के साथ ही सीएफओ और दो अन्य अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया था. इसके बाद ट्विटर में छंटनी का दौर शुरू हुआ.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...