9.5 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत के मिसाइल परीक्षण से ठीक पहले चीन ने क्यों उतारा जासूसी...

भारत के मिसाइल परीक्षण से ठीक पहले चीन ने क्यों उतारा जासूसी पोत, अलर्ट पर नौसेना

Published on

नई दिल्ली

हिन्द महासागर में चीन अपने वर्चस्व के लिए पैंतरेबाजी करने से बाज नहीं आ रहा है। जानकारी सामने आई है कि एक बार फिर चीन ने अपने जासूसी पोत को हिन्द महासागर में भेजा है। खास बात यह है कि चीन ने यह हरकत ऐसे वक्त में की है जब भारत बंगाल की खाड़ी में मिसाइलों का परीक्षण करने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि भारत चीनी पोत की हिन्द महासागर में एंट्री के बाद मिसाइल परीक्षण स्थगित कर सकता है। हालांकि यह पोत भारतीय समुद्री सीमा से काफी दूर है लेकिन, नौसेना पोत की गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। इससे पहले अगस्त माह में श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर चीन ने अपना जासूसी पोत उतारा था। जिसके बाद भारत ने नाराजगी जाहिर की थी।

भारतीय नौसेना सूत्रों का कहना है कि 22,000 टन से अधिक भारी चीनी पोत जिसका नाम युआन वांग -6 है। इस पोत को खासतौर पर जासूसी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके पीछे बड़ी वजह इसमें बड़े एंटीना और जासूसी के लिए उन्नत निगरानी उपकरण है। इसके अलावा यह पोत इलेक्ट्रॉनिक स्नूपिंग के साथ सेंसर से लैस है।

मिसाइल परीक्षण होगा स्थगित?
रक्षा सूत्रों का कहना है कि भारत अगले सप्ताह बंगाल की खाड़ी के पास मिसाइल परीक्षण करने वाला है। लिहाजा चीन का हिन्द महासागर में जासूसी पोत उतारना बड़े सवाल पैदा करता है। इस पोत की खासियत ही जासूसी करना है। इसे उपग्रह प्रक्षेपण की निगरानी और लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों के ट्रैकिंग करने में महारथ हासिल है। माना जा रहा है कि भारत चीनी पोत की हिन्द महासागर में एंट्री के बाद मिसाइल परीक्षण स्थगित कर सकता है।

इंडोनेशिया से आईओआर में एंट्री
रक्षा सूत्रों का दावा है कि जब से इस पोत ने इंडोनेशिया के सुंडा हिस्से से हिंद महासागर क्षेत्र में एंट्री ली है, भारतीय नौसेना अलर्ट हो गई है। इस पोत की बारीकी से निगरानी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, इस पोत ने शुक्रवार सुबह हिन्द महासागर क्षेत्र में प्रवेश किया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...