31.3 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeहेल्थभोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

Published on

भोपाल

राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार को लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम के नए मुख्यालय में पानी की किल्लत को लेकर हिनोतिया आलम के रहवासियों ने जमकर हंगामा किया। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच करीब तीन घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान एक महिला बेहोश हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

चार दिन से बूंद-बूंद को मोहताज इलाका

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हिनोतिया आलम में पिछले चार दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है। स्थानीय निवासी रोज निगम अधिकारियों को शिकायत कर रहे हैं, लेकिन व्यवस्था बहाल नहीं की गई। छोटे बच्चों और महिलाओं के साथ मुख्यालय पहुंचे लोगों ने गेट के सामने ही धरना दे दिया। प्रदर्शनकारियों ने यह भी शिकायत की कि यदि कभी पानी आता भी है, तो वह इतना गंदा होता है कि पीने योग्य नहीं रहता।

एमआईसी सदस्य ने दी समझाइश

हंगामे की सूचना मिलने पर एमआईसी सदस्य जगदीश यादव मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। उन्होंने जल्द से जल्द जलापूर्ति सुचारू करने का आश्वासन दिया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे निगम दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।

Read Also :- बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ए.आर. रहमान का जादू, फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के लिए उमड़ा सितारों का मेला

​भोपाल। राजधानी के भेल दशहरा मैदान में मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता गायक ए.आर....