नई दिल्ली
जब से Elon Musk ने ट्विटर ज्वाइन किया है तब से लेकर अब तक कई बदलाव हो चुके हैं। कई बड़े फैसले लिए जा चुके हैं। सीईओ पराग अग्रवाल को निकालने से लेकर भारतीय कर्मचारियों की छटनी तक, तक बम फोड़े जा चुके हैं। अब ऐसी खबर आ रही है कि Elon Musk कुछ सर्विसेज पर पैसा भी चार्ज करने पर विचार कर रहे हैं। यहां हम आपको उन्हीं तीन फीचर्स के बारे में बता रहे हैं जिनके लिए आपको आगे चलकर पैसा देना पड़ सकता है।
Elon Musk ने इन तीन फीचर्स के लिए ले सकते हैं पैसे:
- Elon Musk प्लान कर रहे हैं कि वो यूजर्स को डायरेक्ट मैसेज के भी पैसे लेंगे। इसके लिए एक पेड फीचर बनाया जाएगा। इसके तहत अगर कोई किसी हाई-प्रोफाइल यूजर को मैसेज करना चाहता है तो उसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा। हालांकि, इन हाई-प्रोफाइल यूजर्स में किन्हें शामिल किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
- अगर आपका ट्विटर पर ब्लू टिक है तो आपको 8 डॉलर यानी करीब 600 रुपये का चार्ज देना होगा। यानी कि अगर आप वेरिफिकेशन बैज हासिल करना चाहते हैं तो आपको चार्ज देना होगा। कहा जा रहा है कि हर देश के लिए यह कीमत अलग-अलग होगी। खबरों के अनुसार, इस सर्विस को नवंबर महीने से लॉन्च किया जा सकता है।
- तीसरा फीचर सुनकर यूजर्स को झटका जरूर लगेगा। अगर आप ट्विटर पर दूसरे यूजर्स की वीडीयोज देखते हैं तो आपको इसके लिए भी भुगतान करना होगा। खबरों के मुताबिक, ट्विटर एक ऐसी सुविधा पर भी काम कर रहा है जो आपको वीडियो अपलोड करने और यहां तक कि दर्शकों से उन्हें देखने के लिए शुल्क लेने की अनुमति देगा।
देखा जाए तो इन तीनों फीचर्स के लिए यूजर्स को आगे चलकर पैसे देने पड़ सकते हैं जो कि यूजर्स के लिए किसी झटके से कम नहीं है। अब यह देखना होगा कि यह बदलाव कब से लागू किए जाते हैं।
