15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन के स्पेसक्राफ्ट ने अंतरिक्ष में छोड़ी रहस्यमय चीज, अमेरिका की स्पेस...

चीन के स्पेसक्राफ्ट ने अंतरिक्ष में छोड़ी रहस्यमय चीज, अमेरिका की स्पेस फोर्स का हैरान करने वाला दावा

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिकी स्पेस फोर्स के मुताबिक चीन के स्पेसक्राफ्ट ने एक अन्य वस्तु को पृथ्वी की कक्षा में छोड़ा है। सोमवार को इस स्पेस क्राफ्ट का पता चला है, लेकिन ये क्या है इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। ऑर्बिटल फोकस वेबसाइट के मुताबिक दूसरी वस्तु अपने पैरेंट से 200 मीटर से कम की दूरी तय कर रही है। बहुत कम आधिकारिक जानकारी के साथ, अमेरिकी विशेषज्ञों का मानना है कि अज्ञात वस्तु चीन के प्राकृतिक विज्ञान फाउंडेशन द्वारा वित्त पोषित एक परियोजना से जुड़ी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ये रीयूजेबल अंतरिक्ष परिवहन प्रणाली के विकास से जुड़ा हो सकता है। सिस्टम के सबऑर्बिटल कंपोनेंट ने सितंबर में दूसरी उड़ान भरी। अंतरिक्ष में होने वाली घटनाओं पर नजर रखने वालों का अनुमान है कि ये वस्तु एक छोटा उपग्रह हो सकता है, जिसे एक बड़े क्राफ्ट, सर्विस मॉड्यूल या परीक्षण के परिणाम की निगरानी के लिए डिज़ाइन किया गया हो। यह भी माना जा रहा है कि इससे देखा जाएगा कि क्या बड़े पेलोड को तैनात किया जा सकता है या नहीं।

4 अगस्त को लॉन्च हुआ था स्पेसक्राफ्ट
रीयूजेबल एक्सपेरिमेंटल स्पेसक्राफ्ट को 4 अगस्त को गोबी रेगिस्तान में जिउक्वान से लॉन्च किया गया था। इसे चीन के लॉन्ग मार्च 2F रॉकेटों में से एक के जरिए लॉन्च किया गया और ये तीन महीने से कक्षा में है। माना जा रहा है कि रहस्यमय चीज कुछ समय पहले ही छोड़ी गई हो और अब अपनी कक्षा में शिफ्ट होने पर ही दिखाई दे रहा है। चीन ने इस मिशन या इस स्पेस क्राफ्ट से जुड़ी डिटेल को लेकर चुप्पी साध रखी है।

अंतरिक्ष यान के उतरने की जानकारी नहीं
अभी यह भी साफ नहीं हो सका है कि अंतरिक्ष यान कब और कहां उतरेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे चीन की एकेडमी ऑफ लॉन्च व्हीकल टेक्नोलॉजी द्वारा विकसित किया जा रहा है। पिछले साल नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक के कार्यालय ने 366 UFO का पता लगाया। माना जाता है कि इनमें से ज्यादातर क्राफ्ट हैं। वहीं कई क्राफ्ट को लेकर माना जाता है कि ये चीनी ड्रोन हैं।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...