15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतंजानिया में लैंडिंग के दौरान झील में क्रैश हुआ हवाई जहाज, 43...

तंजानिया में लैंडिंग के दौरान झील में क्रैश हुआ हवाई जहाज, 43 यात्री थे सवार, देखें वीडियो

Published on

डोडोमा

तंजानिया में एक हवाई हादसा देखने को मिला है। यहां लेक विक्टोरिया में 43 लोगों को लेकर जा रहा एक यात्री विमान क्रैश हो गया है। उत्तर पश्चिमी शहर बुकोबा में लैंड होने से कुछ समय पहले ही ये जहाज क्रैश हो गया। लोगों को बचाने का प्रयास चल रहा है। स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। क्षेत्रीय पुलिस कमांडर विलियम म्वामपाघले ने बुकोबा हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में कहा, ‘एक प्रिसीजन एयर का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। ये विमान हवाई अड्डे से लगभग 100 मीटर की दूरी पर पानी में क्रैश हुआ है।’

रीजनल कमिश्नर अल्बर्ट चालमिला ने कहा कि विमान में 39 यात्री समेत दो पायलट, दो केबिन क्रू समेत 43 लोग सवार थे। विमान ने देश की वित्तीय राजधानी दर एस सलाम (Dar es Salaam) से उड़ान भरी थी। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक 26 लोगों को रेसक्यू किया गया है और इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तंजानिया से सोशल मीडिया पर आए वीडियो में दिख रहा है कि लोग नाव के जरिए विमान के करीब पहुंचे हैं और रेसक्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।

पानी में डूबा है विमान
प्रिसीजन एयर तंजानिया की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन कंपनी है। एयरलाइन कंपनी ने विमान दुर्घटना की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया है। एयरलाइन ने कहा, ‘बचाव दल को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। बाकी जानकारी बाद में जारी की जाएगी।’ स्थानीय मीडिया पर प्रसारित वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि जहाज काफी हद तक पानी में डूबा हुआ है। क्रेन से रस्सी बांध कर एयरक्राफ्ट को ऊपर खींचने की कोशिश हो रही है।

पांच साल बाद हुआ हादसा
तंजानिया की राष्ट्रपति सुलुहू हसन ने दुर्घटना से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘जब तक रेसक्यू ऑपरेशन चल रहा है, तब तक शांत बने रहें। हम भगवान से मदद के लिए प्रार्थना करते हैं।’ प्रिसीजन एयर आंशिक रूप से केन्या एयरवेज के स्वामित्व वाला विमान है। इस कंपनी को 1993 में स्थापित किया गया था। तंजानिया में इससे पहले विमान हादसा पांच साल पहले देखने को मिला था, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...