8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयजहांगीरपुरी हिंसा केस में जमानत पर बाहर आए दो आरोपी फिर गिरफ्तार

जहांगीरपुरी हिंसा केस में जमानत पर बाहर आए दो आरोपी फिर गिरफ्तार

Published on

नई दिल्ली,

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में आरोपी अंसार और जाकिर जमानत पर बाहर हैं. दोनों पर इलाके का माहौल खराब करने का आरोप लगा है. इसकी भनक लगते ही पुलिस ने अंसार, जाकिर के साथ ही दो अन्य को गिरफ्तार किया है. जिनकी पहचान अरबाज और जुनैल के रूप में हुई है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जमानत पर बाहर आते ही अंसार और जाकिर इलाके में जुलूस निकालकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे. इसकी सूचना पर दो अन्य साथियों के साथ इन्हें गिरफ्तार कर लिया. साथ ही क्राइम ब्रांच को भी इनकी गिरफ्तारी की जानकारी साझा की है.

दरअसल, क्राइम ब्रांच ही जहांगीरपुरी हिंसा की जांच कर रही है. गौरतलब है कि रामनवमी में जुलूस के दौरान भड़की हिंसा के मास्टरमाइंड में से एक अंसार को शुक्रवार(4 नवंबर) को अदालत ने जमानत दी थी.

कबाड़ खरीदने-बेचने का काम करता है अंसार
हिंसा में आरोपी अंसार करीब 10-12 साल पहले बंगाल के हल्दिया से दिल्ली आया था. अंसार कबाड़ (स्क्रैप) खरीदने-बेचने का काम करता है और BMW से चलता है. आरोप है कि जिस वक्त छतों से पत्थर, बोतलें फेंकी गई तब अंसार 60-70 लोगों के साथ सी-ब्लॉक की मस्जिद के सामने मौजूद था.

मोहम्मद अंसार के खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं. पहले मामले में इसको चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया था. तब आर्म्स एक्ट के तहत धारा लगाई गई थी. दूसरा मामला जुलाई 2018 का है. इसमें IPC की धारा 186/353 के तहत केस दर्ज किया गया था.

हनुमान जयंती पर भड़की थी हिंसा
इसी साल अप्रैल में हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी इलाके में हिंसा भड़की थी. इसमें कई लोग और पुलिसकर्मी घायल हुए थे. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने आर्म्स एक्ट, दंगा और हत्या की कोशिश में केस दर्ज किया था.

K-ब्लॉक तक जानी थी शोभा यात्रा
हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा K-ब्लॉक तक जानी थी. जब ये शोभा यात्रा सवा C-ब्लॉक पहुंची तभी मामूली झड़प हुई. देखते ही देखते झड़प हिंसा में बदल गई. दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर मेदालाल जो इस झगड़े की कॉल को अटेंड करने आए थे, उनके हाथ में गोली भी लगी थी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...