12 C
London
Friday, February 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्राजीलियाई मॉडल्‍स ने एफिल टावर के सामने उतारे कपड़े, अजीब बिकिनी स्‍टंट...

ब्राजीलियाई मॉडल्‍स ने एफिल टावर के सामने उतारे कपड़े, अजीब बिकिनी स्‍टंट से मचा बवाल

Published on

पेरिस

फ्रांस में ब्राजील की दो मॉडलों के फोटोशूट से बवाल मच गया है। इन मॉडलों के वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि उन्‍होंने एफिल टॉवर के सामने अपने कपड़े उतार दिए। इन मॉडल्‍स की पहचान गैब्रिला वेरसिआनी और गबिली के रूप में हुई है। पेरिस में अर्द्धनग्‍न दिखाई देने के बाद पुलिस वहां पहुंच गई और उन्‍हें तत्‍काल कपड़े पहनने के लिए कहा। ये मॉडल अपने बिकिनी बिजनस को बढ़ावा देने के लिए आई थीं। यह घटना 31 अक्‍टूबर की बताई जा रही है।

ब्राजीलियाई मॉडलों ने जब इस घटना के वीडियो और तस्‍वीरों को इंस्‍टाग्राम पेज पर डाला तो सोशल मीडिया पर तूफान मच गया। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि ये लड़कियां अपने लंबे काले कोट को उतार रही हैं और वहीं एक अन्‍य मॉडल ने ऐसा ब्‍लेजर पहना है जिससे उसके शरीर का निचला हिस्‍सा दिखाई दे रहा है। फ्रांस की शान एफिल टॉवर के सामने हुई इस घटना के समय ये मॉडल चारों तरफ से पर्यटकों और परिवारों से घिरी हुई थीं।

पर्यटन स्‍थल के सामने अर्द्धनग्‍न तस्‍वीर लेना कानून के खिलाफ
मॉडल्‍स की इस हरकत को देखते हुए एक महिला पुलिसकर्मी वहां पहुंची और उसने उन्‍हें अपने शरीर को ढंकने के लिए कहा। इस पूरे मामले का वीडियो बनाने वाली एक ब्राजीलियाई महिला वेनेसा लोपेज ने अपने फॉलोवर्स से खुलासा किया कि उन्‍हें लगभग अरेस्‍ट कर लिया गया होता क्‍योंकि हम बिकिनी का प्रचार कर रहे थे और फ्रांस की पुलिस ने कहा कि वे ऐसा नहीं कर सकती हैं। हमने उन्‍हें बताया कि यह बिकिनी है और इसका बिजनस करते हैं।

वेनेसा को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक पर्यटन स्‍थल के सामने अर्द्धनग्‍न तस्‍वीर लेना कानून के खिलाफ है। वहीं ब्राजीलियाई मॉडल्‍स की इस हरकत पर सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए और उन्‍हें इस हरकत के लिए शर्म आनी चाहिए। वहीं अन्‍य लोगों ने कहा कि महिला मॉडल्‍स ने अपनी सीमा रेखा को पार कर लिया है। एक यूजर ने कहा कि अगर आप अपने ब्रांड का प्रचार करना चाहती थीं कि तो आपको किसी कैरेबियाई देश जाना चाहिए था या फिर स्विमिंग पूल में जाना चाहिए था। वहीं कुछ यूजर ने इन मॉडल का समर्थन भी किया।

Latest articles

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन

अलीगढ़ भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह (60) का निधन हो गया है।...

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर ओ. पन्नीरसेल्वम डीएमके  में शामिल

चेन्नई तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल आया है।...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पी. चिदंबरम की बढ़ेंगी मुश्किलें

नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री...

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को सीएम की चेतावनी

भोपाल  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की समय...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...