12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन के इतिहास की सबसे बड़ी खोज, 3000 साल पुरानी प्राचीन राजधानी,...

चीन के इतिहास की सबसे बड़ी खोज, 3000 साल पुरानी प्राचीन राजधानी, मिले थे रथ और घर

Published on

बीजिंग

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) की केंद्रीय समिति के महासचिव और राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को मध्य चीन के हेनान प्रांत के आन्यांग में शांग राजवंश की अंतिम राजधानी यिनक्सू के खंडहर का निरीक्षण किया। शांग राजवंश का राज 1600-1046 ईसा पूर्व तक था। शी जिनपिंग ने कहा, ‘मैं लंबे समय से यहां आना चाहता था। इस बार मैं यहां आगे के अध्ययन और चीनी सभ्यता की गहरी समझ हासिल करने के लिए आया हूं। ताकि हम अतीत के जरिए वर्तमान को बेहतर कर सकें और एक बेहतर आधुनिक चीनी सभ्यता का निर्माण कर सकें।’

जिस साइट पर शी जिनपिंग गए हैं वह प्राचीन राजधानी है। ये जगह चीन की सबसे लंबी, सबसे बड़ी और लंबे समय तक होने वाले उत्खनन के स्थलों में से एक है। यिनक्सू खंडहर न केवल यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध है, बल्कि 20वीं शताब्दी में चीन की 100 प्रमुख पुरातत्व खोजों में भी पहले नंबर पर है। इंस्टीट्यूट ऑफ आर्कियोलॉजी चाइनीज एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेज के अध्यक्ष वांग वेई ने कहा कि यिनक्सू खंडहर की खुदाई चीनी पुरातत्व के इतिहास में एक मील का पत्थर है, क्योंकि इस खुदाई में पहली बार एक चीनी पुरातात्विक संस्थान को खंडहर का पता चला था।

खुदाई में मिले घरों के अवशेष
चीन सांस्कृतिक अवशेष अकादमी के सदस्य लियू झेंग ने ग्लोबल टाइम्स को बताया कि इस स्थल की खुदाई 1928 में शुरू हुई थी। ये खुदाई इतनी महत्वपूर्ण थी कि इसे पश्चिमी देशों में चीनी पुरातत्व की प्रस्तावना में पढ़ाया जाता है। यिनक्सू खंडहर में दो स्थल शामिल हैं, जिसमें महल और शाही मकबरा शामिल है। शांग राजवंश की अंतिम राजधानी से 12 राजाओं ने अपनी सत्ता को संभाला था। इस साइट पर 80 से ज्यादा घरों के अवशेष मिले थे। इसके अलावा यहां से भविष्यवाणी करने वाली हड्डियां भी मिली थीं।

रथ और कंकाल भी मिले
ऊंचाई वाली जगह पर बने शाही मकबरे में रथ और मानव कंकाल मिले थे। इनमें से ज्यादातर को बलि देकर मारा गया था। सभी लोगों को एक ही गड्डे में फेंका गया था। इन कब्रों के भीतर अंतिम संस्कार से जुड़े सामान जैसे कांस्य के बर्तन, आभूषण और मिट्टी के बर्तन मिले। विशेषज्ञों का कहना है कि यिनक्सू खंडहर में महल, कार्यशालाओं और शाही कब्रों में पाए जाने वाले कांस्य के सामान शांग राजवंश की कांस्य सभ्यता का प्रमाण हैं। ये चीनी सभ्यता के 3 हजार साल पुराने लेखन का प्रमाण भी देते हैं।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...