9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइमरान का पोस्टमार्टम क्यों नहीं हुआ...पाकिस्तानी PM की फिसली जुबान, लोग बोले-...

इमरान का पोस्टमार्टम क्यों नहीं हुआ…पाकिस्तानी PM की फिसली जुबान, लोग बोले- यही चाहते थे

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमले को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक वीडियो आया है, जिसमें वह हमले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, लेकिन उनकी जुबान फिसल गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। दरअसल शहबाज शरीफ यह कह बैठे कि अभी तक इमरान का ‘पोस्टमार्टम’ क्यों नहीं हुआ है। गुरुवार को इमरान खान पर एक ऑटोमैटिक हथियार से हमला हुआ था। इस हमले में इमरान खान जख्मी हुए थे।

इमरान खान के दाहिने पैर में गोली लगी थी। लेकिन हमले के बाद कई बयान आए हैं, जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं। पहले कहा गया कि इमरान के पैर में गोली लगी है। फिर एक बयान में कहा गया कि इमरान के पैर में गोली के टुकड़े लगे हैं। बाद में कहा गया कि इमरान के पैर में एक दो नहीं बल्कि चार गोलियां लगी हैं। बयानों में विरोधाभास को लेकर जब शहबाज शरीफ से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पंजाब में इमरान की पार्टी की सरकार है। उन्होंने अभी तक जांच क्यों नहीं कराई।

पोस्टमार्टम क्यों नहीं कराया गया
शहबाज ने कहा, ‘पंजाब हुकूमत से पूछना चाहिए। आईजी इनके हैं। होम सेक्रेटरी इनके हैं। वो बताएं कि अभी तक पोस्टमार्टम क्यों नहीं हुआ। वह चार गोलियां हैं या 16 गोलियां हैं।’ पोस्टमार्टम किसी शख्स की मौत के बाद कारणों का पता लगाने के लिए होता है। माना जा रहा है कि शहबाज शरीफ इमरान के पैर में गोली लगने की जांच कहना चाहते थे, लेकिन उनकी जुबान फिसल गई। सोशल मीडिया पर शहबाज का जम कर मजाक बनाया गया।

लोगों ने उठाए सवाल
शहबाज शरीफ के इस बयान पर कई लोगों ने दावा किया कि हमला शहबाज शरीफ ने करवाया है और उन्हें उम्मीद थी कि इमरान हमले में नहीं बचेंगे, इसलिए पहले से ही रेकॉर्ड किया था। हालांकि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइव थी। वहीं कई लोगों ने मजाक में कहा कि ये इमरान के लिए वॉर्निंग हैं, क्योंकि शहबाज शरीफ अगली बार उनके लिए यही चाहते हैं।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...