18.9 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालबॉयफ्रेंड से बात करते देख इंदौर में रंगबाज लड़कियों का चढ़ा था...

बॉयफ्रेंड से बात करते देख इंदौर में रंगबाज लड़कियों का चढ़ा था पारा, गिरफ्तारी के बाद निकली हेकड़ी

Published on

इंदौर

इंदौर में चार लड़कियों के एक समूह ने एक लड़की के साथ सरेआम बेल्ट और लात-घूसों से मारपीट की थी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। साथ ही पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इंदौर पुलिस ने चार में से तीन लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने बताया है कि मैं उनमें से एक के बॉयफ्रेंड से बात कर रही थी। वह पहले से मेरा दोस्त था। इसी को लेकर ये भड़क गईं।

एमआईजी चौराहे पर मुझे बात करने के लिए बुलाया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों लड़कियों ने सरेआम पीड़ित के साथ बेरहमी की थी। पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एमआईजी पुलिस थाने के प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि कीटनाशकों की एक दुकान पर काम करने वाली प्रिया वर्मा (25) के साथ मारपीट की घटना चार नवंबर की रात लगभग एक बजे एलआईजी चौराहे पर नाश्ते की एक दुकान के सामने हुई।

गौरतलब है कि घटनास्थल शहर के उन व्यस्त क्षेत्रों में शामिल है जहां वाणिज्यिक संस्थान स्थानीय प्रशासन की मंजूरी से 24 घंटे खुले रहते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि अचानक किसी बात पर विवाद होने के बाद 18 से 22 वर्ष उम्र की युवतियों के समूह ने प्रिया को पीटा और उनका मोबाइल फोन सड़क पर पटक कर तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों में शामिल मेघा मालवीय, टीना सोनी और पूनम अहिरवार को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआत में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 294 (गाली-गलौज), 323 (मारपीट), 506 (धमकाना) और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला की मेडिकल जांच में पाया गया कि उसे गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद प्राथमिकी में भारतीय दंड विधान की धारा 307 (हत्या का प्रयास) जोड़ी गई है।

घटना के वायरल वीडियो में चार युवतियां पीड़ित महिला को पकड़ कर उसके साथ मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने प्राथमिकी में केवल तीन युवतियों के नाम लिखाए हैं और पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भाजपा उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट, दिल्ली से मिली हरी झंडी

कल नामांकन दाखिल करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी...

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

More like this