16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाभेल के डायरेक्टर एचआर के लिये जोर आजमाईश

भेल के डायरेक्टर एचआर के लिये जोर आजमाईश

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड (भेल) के डायरेक्टर एचआर के लिये जोर आजमाईश जारी है । 10 नवंबर को साक्षात्कार के बाद यह तस्वीर साफ हो जायेगी की कौन बनेगा कॉरपोरेट में एचआर का मुखिया । इसके लिये यूं तो सभी दावेदार दमदार हैं फिर भी इस पद के चाहत रखने वाले दिल्ली में अपने-अपने प्रभाव का फायदा उठाते हुये पूरी ताकत झोंके हुये हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जिनमें राजनीतिक अप्रोच तो नहीं लेकिन भगवान भरोसे इंटरव्यू में शामिल होंगे ।

यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस पद के प्रबल दावेदार भेल के कार्यपालक निदेशक एम ईसादोर,कार्यपालक निदेशक एसबी नैथानी ,जीएमआई पीके सक्सेना, जीएमआई नवीन सक्सेना, महाप्रबंधक आदिकांत बेहरा,महाप्रबंधक के मोहन,महाप्रबंधक एसके सिन्हा, निदेशक एचआर एसपीएमसीआईएल एससी पांडे, मुख्य महाप्रबंधक सेल केके ठाकुर, सीपीओ रेलवे, आरके अग्रवाल के भाग्य का फैसला 10 को साक्षात्कार के बाद होगा फिर भी यह चर्चा है कि सीएमडी ऑफिस में पदस्थ एक अफसर बाजी मार सकते हैं इन साहब के लिये एक पूर्व चेयरमेन और दिल्ली के एक प्रभावशाली नेता डायरेक्टर बनाने के लिये लगे हुये हैं ।

यूं तो कुछ और भी अफसर हैं जो कहीं न कहीं अपनी मजबूत पकड़ बनाने में लगे हुये हैं । रेलवे के एक आला अफसर के बनने के चांस भी कुछ ज्यादा ही दिखाई दे रहे हैं । रही बात भेल से जुड़े अफसरों की तो वह भगवान भरोसे ही दिखाई दे रहे हैं । इस महत्वपूर्ण पद पर कौन बैठेगा यह तो साक्षात्कार के बाद ही पता चल पायेगा कि किसका प्रभाव चला और किसका नहीं ।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...