7.2 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयलूटपाट करने आए थे, गला घोंटकर 75 साल की महिला को मार...

लूटपाट करने आए थे, गला घोंटकर 75 साल की महिला को मार दिया… दिल्‍ली में सनसनीखेज हत्‍या

Published on

नई दिल्ली

साउथ ईस्ट दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में लूटपाट के लिए एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतका कुलवंत कौर सेठी (75) अचेत हालत में घर में मिली थीं। रिश्तेदार उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत करार दिया। शुरुआती जांच में पता चला कि महिला के कान के टॉप्स और गले की चेन गायब है। घर की अलमारी का लॉक भी टूटा पड़ा था। इसलिए लूटपाट के लिए मर्डर की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस फिलहाल आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग कुलवंत कौर सेठी अमर कॉलोनी स्थित लाजपत नगर-4 में रहती थीं। पति सुरेंद्र सिंह सेठी की मौत पांच साल पहले हो गई थी, जिनका अपना कारोबार था। तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। एक बेटी गाजियाबाद में, दूसरी बेटी दिल्ली के पश्चिम विहार और तीसरी बेटी इंदौर में अपने परिवार के साथ रहती हैं। पति की मौत के बाद कुलवंत पहली मंजिल स्थित फ्लैट्स में अकेली रहती थीं। मां की मौत की सूचना के बाद दो बेटियां शाम को ही लाजपत नगर पहुंच गई हैं।

पुलिस अफसरों ने बताया कि शाम करीब 5:15 बजे मर्डर की कॉल मिली। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो दूसरी मंजिल पर रहने कुलवंत की देवरानी अमरजीत कौर ने बताया कि मेड समीना प्रवीन काम के लिए आई तो जेठानी अचेत पड़ी मिली। रिश्तेदार तुरंत उन्हें नैशनल हार्ट इंस्टिट्यूट ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के शरीर में जाहिरा तौर पर कोई गहरा जख्म नहीं है। इसलिए आशंका है कि लूटपाट के दौरान गला घोंटकर हत्या को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमॉर्टम का इंतजार है।

पुलिस की टीमें देर रात तक छानबीन में जुटी रहीं। क्राइम और फरेंसिक टीम ने घर के भीतर से सैंपल उठाए। घर से कितना सामान गायब हुआ है, इसका आकलन नहीं हो पाया था। लेकिन भीतर अलमारी का लॉक टूटा पड़ा था। महिला के गले और कानों में जख्म थे। फिलहाल घर के भीतर फ्रेंडली एंट्री लग रही है, जिससे किसी जान-पहचान वाला का हाथ होने का अंदेशा जताया रहा है। इसलिए पुलिस घर आने-जाने वालों का पता लगा रही है। महिला की कॉल डिटेल रिकॉर्ड और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...