9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआल्‍प्‍स पर्वत चढ़ते टूटा टखना, स्‍कीइंग करते गर्दन... 100 साल के इस...

आल्‍प्‍स पर्वत चढ़ते टूटा टखना, स्‍कीइंग करते गर्दन… 100 साल के इस डॉक्‍टर के पास है ‘आबे हयात’!

Published on

नई दिल्‍ली

फिल्‍म ‘ऊंचाई’ इन दिनों चर्चा में है। इसके ट्रेलर ने लोगों को उत्‍साहित कर दिया है। यह बहुत ज्‍यादा इंस्‍पायर करता है। इसमें दिखाया गया है कि उम्र के ढलते पड़ाव में कुछ दोस्‍त एवरेस्‍ट पर चढ़ना चाहते हैं। अमिताभ बच्‍चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी से सजी सूरज बड़जात्‍या की यह फिल्‍म 11 नवंबर को सिनेमाघर में रिलीज होगी। हालांकि, जिस किरदार से आज हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं वह फिल्‍मी नहीं, बल्क‍ि रियल है। इनका नाम है डॉक्‍टर होवर्ड टकर । गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में होवर्ड का नाम दर्ज है। वह दुनिया के सबसे उम्र दराज प्रैक्टिसिंग फ‍िजीशियन हैं। जब वह 98 साल के थे तभी उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज हो गया था। अब वह सेंचुरी पूरी कर चुके हैं। यह और बात है कि उम्र का उन पर कोई असर नहीं है। आज भी यह न्‍यूरॉलजिस्‍ट हफ्ते में दो बार मरीजों को देखता है। यही नहीं, ओहियो में सेंट विनसेंट चैरिटी मेडिकल सेंटर में रेजिटेंड डॉक्‍टरों को पढ़ाता भी है। होवर्ड ने लॉ में भी डिग्री ली हुई है। इसका इस्‍तेमाल वह मेडिकल केसेज में सलाह देने के लिए करते हैं। वह सोशल मीडिया में भी खूब लोकप्रिय हैं। उनके पास लंबी और शानदार जिंदगी जीने के लिए ‘आबे हयात’ है। उनके अनुसार, इसका सिर्फ एक फॉर्मूला है- खुद को बिजी रखो।

टखना टूटा, गर्दन टूटी…पर नहीं थमी रफ्तार
टकर की जिंदगी से कई चुनौतियों की टक्‍कर हुई। लेकिन, न तो वह कभी थके न रुके। जब उन्‍होंने 70 की उम्र पार की तो आप्‍प्‍स पर्वत फतह करने निकल पड़े। पहाड़ चढ़ते हुए उनका टखना टूट गया। फिर एक दशक बाद जब 80 की उम्र पार की तो स्‍कीइंग करते हुए गर्दन तोड़ ली। हालांकि, इन बातों से उन पर कोई असर नहीं पड़ा। इसी साल जुलाई में वह 100 साल के हो गए। दुनिया को जब कोरोना की महामारी ने जकड़ा तो इसकी चपेट में होवर्ड टकर भी आए। यह और बात है कि उन्‍होंने रेजिडेंट डॉक्‍टरों को ऑनलाइन पढ़ाना जारी रखा। ऑफिस में मरीजों को भी बराबर देखते रहे।

डॉ होवर्ड टकर के अनुसार, वह हर चीज को दिल से करते हैं। फिजिशियन होने के नाते मरीजों की देखरेख करना उनकी जिम्‍मेदारी है। वह सभी सावधानी बरतते हैं जिनसे वह खुद और अपने मरीजों को सुरक्षित रख सकें। हाल में टकर को एक चमगादड़ ने काट लिया था। इसे बाद उन्‍हें कई रेबीज के इंजेक्‍शन लेने पड़े थे। इसके बाद वह सीढ़‍ियों से गिर गए थे। इसमें उनकी सर्जरी भी हुई थी। हालांकि, इन बातों से वह तनिक भी नहीं घबराए और अपने सामान्‍य जीवन को जारी रखा।

लंबी और शानदार जिंदगी जीने का एक फॉर्मूला देते हैं
द्व‍ितीय विश्‍व युद्ध में वह अमेरिकी नौसेना के साथ काम कर चुके हैं। वह 1947 से इलाज कर रहे हैं। लंबी और शानदार जिंदगी जीने की वह एक ही टिप देते हैं- खुद को बिजी रखो। टकर रिटायरमेंट को लंबी जिंदगी के दुश्‍मन की तरह देखते हैं। उनके मुताबिक, अगर कोई अपनी नौकरी से रिटायर हो भी जाता है तो हॉबी के लिए कुछ करते रहना चाहिए।

टकर सिर्फ दूसरों को ज्ञान नहीं देते हैं। वह जो कहते हैं, उस पर खुद अमल करते हैं। 67 साल की उम्र में उन्‍होंने ओहियो बार एग्‍जाम पास किया। लॉ डिग्री की बदौलत वह कंसल्‍टेंसी का काम करते हैं। हर सप्‍ताह शुक्रवार को वह अपनी पत्‍नी सारा के साथ बिताना पसंद करते हैं। दोनों की शादी हुए 65 साल हो चुके हैं। इनके चार बच्‍चे और 10 पोते-पोती हैं। वह नियमित तौर पर स्‍वीमिंग और जॉगिंग करते हैं।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...