6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयभूकंप के तेज झटकों से कांपा पूर्वोत्तर भारत, रिक्टर स्केल पर 5.7...

भूकंप के तेज झटकों से कांपा पूर्वोत्तर भारत, रिक्टर स्केल पर 5.7 रही तीव्रता

Published on

ईटानगर,

पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इस भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट सियांग में था. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, अरुणाचल में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश का वेस्ट सियांग जिला था. सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर इसके झटके महसूस किए गए थे. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई. इस भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था.

दिल्ली-एनसीआर में लगे थे भूकंप के झटके
बता दें कि इससे पहले दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में 9 नवंबर की रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. मंगलवार की देर रात एक बजकर 57 मिनट पर भूकंप आया था, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.3 मापी गई. यह झटके दिल्ली-NCR, UP और बिहार में महसूस किए गए.

नेपाल और मणिपुर था केंद्र
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक 1.57 बजे आए इस भूकंप का केंद्र नेपाल, मणिपुर था. इस भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी. गौरतलब है कि दिल्ली NCR समेत कई इलाकों में भूकंप काफी तेज था. भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग देर रात घरों से बाहर निकल आए.

उत्तराखंड में सुबह फिर लगे झटके
इसके करीब साढ़े चार घंटे बाद उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बुधवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूड मापी गई. भूकंप का केंद्र 5 किलोमीटर गहराई में था.

नेपाल के दोती जिले में 6 की मौत
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में जब भूकंप के झटके महसूस किए गए थे तभी नेपाल में भी इसका असर दिखाई दिया. पड़ोसी देश के दोती जिले में भूकंप के बाद एक घर गिरने से लगभग 2:12 बजे 6 लोगों की मौत हो गई. कई इलाकों में तो एक के बाद एक तीन झटके महसूस किए गए. इसके बाद फिर 3:15 बजे फिर 3.6 की तीव्रता पर भूकंप महसूस किया गया.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...