8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकर्ज तले दबे पाकिस्‍तान की हालत पर फिर आया 'बेस्‍ट फ्रेंड' चीन...

कर्ज तले दबे पाकिस्‍तान की हालत पर फिर आया ‘बेस्‍ट फ्रेंड’ चीन को तरस, दे डाला 9 अरब डॉलर का पैकेज!

Published on

बीजिंग

पाकिस्‍तान के बेस्‍ट फ्रेंड चीन ने एक बार फिर उसकी मदद के लिये हाथ बढ़ाया है। चीन ने पाकिस्‍तान को नौ अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज देने का फैसला कर लिया है। चीन का कहना है कि उसने यह फैसला पाकिस्‍तान की वित्‍तीय स्थिति को स्थिर करने के मकसद से लिया है। वह इसका ‘ऑल वेदर फ्रेंड’ है और ऐसे में उसकी मदद करना चीन का फर्ज है। अब सबकी नजरें चीन पर हैं और पाकिस्‍तान को इंतजार है कि कितने समय में यह मदद उस तक पहुंचेगी।

शरीफ को किया वादा
पाकिस्‍तान को यह आर्थिक मदद देने का फैसला तब लिया गया था जब पिछले दिनों प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ चीन के दौरे पर गये थे। चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग की तरफ से पाकिस्‍तान को चार अरब डॉलर का संप्रभु कर्ज देने का वादा किया गया था। साथ 3.3 अरब डॉलर के वाणिज्यिक बैंक कर्जों का पुनर्वित्त और साथ ही करेंसी एक्‍सचेंज में करीब 1.45 अरब डॉलर के इजाफे की बात भी कही गई थी। जिनपिंग के हवाले से पाकिस्‍तान के वित्‍त मंत्री इश्‍हाक डार ने कहा था कि चीनी राष्‍ट्रपति ने पीएम शरीफ के साथ मुलाकात में उन्‍हें मदद का भरोसा दिलाया था। जिनपिंग ने शरीफ से कहा था, ‘चिंता मत करिये, हम आपको निराश नहीं करेंगे।’

श्रीलंका से भी प्रॉमिस
चीन ने श्रीलंका से भी इसी तरह की मदद का वादा किया है। सब जानना चाहते हैं कि आर्थिक संकट में फंसे श्रीलंका की मदद भी चीन कर रहा है। ऐसे में वह पाकिस्‍तान को किस तरह से यह मदद मुहैया करायेगा, यह भी देखने वाली बात है। श्रीलंका को दिसंबर में अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष (IMF) से 2.9 अरब डॉलर की मदद मिलनी थी लेकिन अब उसे यह मदद नहीं मिल पायेगी। चीन और श्रीलंका को इस मसले पर अभी विस्‍तार से चर्चा करनी है।

चीनी कर्ज में दबा पाकिस्‍तान
इश्‍हाक डार ने कहा था कि पाकिस्‍तान को करीब नौ अरब डॉलर का कर्ज चीन से मिलेगा। साथ ही चार अरब डॉलर का कर्ज सऊदी अरब से भी मिलेगा। इसी साल पाकिस्तान ने चीन से 6.3 अरब डॉलर के कर्ज को दोबारा देने की रिक्‍वेस्‍ट की थी। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान मैच्योर होने वाले द्विपक्षीय ऋण को चुकाने को लेकर नए चीनी ऋण की मांग के लिए एक अन्य प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा है। पाकिस्‍तान पर चीन का कई अरब डॉलर का कर्ज है। फोर्ब्‍स की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान पर चीन का कुल 77.3 अरब डॉलर का कर्ज है।कई लोगों ने इस स्थिति पर चिंता जाहिर की है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...