15.8 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलकुछ नहीं बचा... वर्ल्ड कप से बाहर होने पर इमोशनल विराट, एक...

कुछ नहीं बचा… वर्ल्ड कप से बाहर होने पर इमोशनल विराट, एक एक शब्द में दर्द

Published on

एडिलेड

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भारत 10 विकेट से हार गया। जिसके कारण भारत का वर्ल्ड कप जीतने का सपना चूर-चूर हो गया। इस हार के बाद सोशल मीडिया आम फैंस से लेकर क्रिकेट जगत कई दिग्गजों की बहुत सी प्रतिक्रिया देखने को मिली। इसी बीच आज भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड से हार पर अपने दिल की बात ट्वीट की है।

कोहली ने कही दिल छू लेने वाली बात
विराट कोहली ने लिखा- हम अपने सपनों को हासिल किए बिना निराशा के साथ ऑस्ट्रेलिया से जा रहे हैं, लेकिन हम यहां से एक ग्रुप के रूप में कई यादगार पलों को यहां से लेकर जा रहे हैं और बेहतर होने का लक्ष्य रखते हैं। कोहली ने आगे लिखा- आप सभी का धन्यवाद जो इनती अधिक संख्या में हमारा समर्थन करने लिए स्टेडियम में आए। इस जर्सी को पहनकर देश का प्रतिनिधित्व करने में काफी गर्व होता है।

कोहली ने रचा सेमीफाइनल में इतिहास
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलते हुए विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल मैच में चार हजार रन का आंकड़ा छू लिया। बता दें टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। कोहली ने सेमीफाइनल में 40 गेंद में चार चौकों और एक छक्के से 50 रन की पारी खेली। कोहली ने भारतीय पारी के 15वें ओवर में स्पिनर लियाम लिविंगस्टोन की गेंद पर चौके के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चार हजार रन के आंकड़े को पार किया।

13 नवंबर को है फाइनल
गुरुवार को मिली हार के बाद भारत वर्ल्ड कप से ही बाहर हो गया है। इस हार के साथ ही इस टी 20 वर्ल्ड कप में फाइनल में भिड़ने वाली टीम भी नाम भी साफ हो गया है। बता दें कि 13 नवंबर को मेलबर्न में इंग्लैंड और पाकिस्तान की टक्कर होने वाली है।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...