15.8 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeभोपालबेवफाई नहीं करने का... होटल में रजाई उठाकर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड का...

बेवफाई नहीं करने का… होटल में रजाई उठाकर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड का कटा गला दिखाया

Published on

जबलपुर

शहर तिलवारा स्थित मेंखला रिसॉर्ट में दो दिन पहले एक युवती की लाश मिली थी। अब उसके बॉयफ्रेंड का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बॉयफ्रेंड कह रहा है कि बेवफाई नहीं करने का। इसके बाद रजाई उठाता है और गर्लफ्रेंड का कटा हुआ गला दिखाता है। उसमें साफ दिख रहा है कि जिस वक्त लड़का वीडियो बना रहा था, उस वक्त युवती जीवित थी। बॉयफ्रेंड ने जब रजाई उठाया था, तब वह शरीर हिला रही थी। सोशल मीडिया पर बॉयफ्रेंड के वहशीपन का वीडियो वायरल है। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

पूरा मामला घना क्षेत्र के मेंखला रिसोर्ट का है। दो दिन पहले एक युवती का शव मिला था। युवती गलत एड्रेस देकर रिसॉर्ट में रहने आई थी। अब यह साफ हो गया है कि उसकी हत्या उसके बॉयफ्रेंड ने की थी। हत्या का वीडियो उसने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस वीडियो के आधार पर ही उसकी पहचान कर रही है। साथ ही युवती का कॉल डिटेल्स खंगाल रही है।

पुलिस का कहना हैं कि मृत युवती अपने एक दोस्त के साथ छह नवंबर को रिसॉर्ट में पहुंची थी। युवक दूसरे दिन उसे छोड़कर कहीं चला गया था। होटल स्टॉफ ने जब युवती को कमरे से बाहर आते नहीं देखा तो शक हुआ। इसके बाद मास्टर की से कमरे को खोला गया। होटल स्टॉफ ने कमरे को खोला तो उसमें युवती की लाश पड़ी हुई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

पुलिस का कहना था कि प्रारंभिक जांच में युवती के आधार कार्ड जो उसने रिसॉर्ट में रूम लेते वक्त जमा की थी, उसके मुताबिक वह नया मोहल्ला की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि उसका बॉयफ्रेंड लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान शिल्पा झरिया के रूप में हुई है। वह राखी नाम बताकर रिसॉर्ट में रुकी थी। दोनों ने बताया था कि हम गुजरात के रहने वाले हैं। युवक जबलपुर के एक व्यापारी से ठगी भी कर चुका है।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

लाड़ली बहना योजना के 3 साल पूरे: गोटेगांव से CM डॉ. मोहन यादव जारी करेंगे 36वीं किस्त

भोपाल। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने अपने सफल क्रियान्वयन के तीन वर्ष पूरे कर...