12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeभोपाललाड़ली बहना योजना के 3 साल पूरे: गोटेगांव से CM डॉ. मोहन...

लाड़ली बहना योजना के 3 साल पूरे: गोटेगांव से CM डॉ. मोहन यादव जारी करेंगे 36वीं किस्त

Published on

भोपाल। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने अपने सफल क्रियान्वयन के तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मई को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव से योजना की 36वीं किस्त जारी करेंगे। प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से कुल 1835 करोड़ 67 लाख 29 हजार 250 रुपये की राशि अंतरित की जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में मार्च 2023 में शुरू हुई इस योजना की पहली किस्त 10 जून 2023 को डाली गई थी। शुरुआत में पात्र महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह दिए जाते थे, जिसे अक्टूबर 2023 में बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया। नवंबर 2025 से सरकार ने इस राशि में पुनः वृद्धि करते हुए इसे 1500 रुपये प्रति माह कर दिया है। अप्रैल 2026 तक योजना की कुल 35 किस्तें भेजी जा चुकी हैं और अब तक कुल 55,926.51 करोड़ रुपये सीधे डीबीटी (DBT) के माध्यम से बहनों के खातों में जमा किए गए हैं। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना हेतु 23,882.81 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट प्रावधान किया है।

आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023-24 में 14,726 करोड़, 2024-25 में 19,051 करोड़ और 2025-26 में 20,318 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बांटी गई है। सरकार का दावा है कि इस योजना ने न केवल महिलाओं की आमदनी बढ़ाई है, बल्कि उन्हें स्व-सहायता समूहों और लघु उद्योगों से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया है। योजना का लाभ ग्रामीण, आदिवासी, शहरी क्षेत्रों सहित कल्याणी, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाओं को भी मिल रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से अधिक आत्मनिर्भर बन रही हैं।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 101 पुलिस कर्मियों को ‘रुस्तमजी अवार्ड’ से नवाजा, बोले- हर साल दिए जाएंगे पुरस्कार

भोपाल। राजधानी के रविंद्र भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

शादी का झांसा देकर युवती से 6 साल तक किया शारीरिक शोषण, भाजपा के पूर्व विधायक के भतीजे पर एफआईआर दर्ज

भोपाल। जिले के राजगढ़ थाना अंतर्गत भाजपा के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया के भतीजे...

दादाजी धाम में द्वितीय बड़ा मंगल पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, होगा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ माह के पावन...