12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeभोपालसीएम डॉ. मोहन यादव ने 101 पुलिस कर्मियों को 'रुस्तमजी अवार्ड' से...

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 101 पुलिस कर्मियों को ‘रुस्तमजी अवार्ड’ से नवाजा, बोले- हर साल दिए जाएंगे पुरस्कार

Published on

भोपाल। राजधानी के रविंद्र भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के 101 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘केएफ रूस्तमजी पुरस्कार’ से अलंकृत किया। यह सम्मान वर्ष 2019-20 और 2021-22 की अवधि में नक्सल विरोधी अभियान, दस्यु उन्मूलन और कानून व्यवस्था बनाए रखने जैसे साहसिक कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। कार्यक्रम में डीजीपी कैलाश मकवाना सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

पुरस्कारों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया था परम विशिष्ट श्रेणी 7 अधिकारियों को 5 लाख रुपये या हथियार। अति विशिष्ट श्रेणी 8 अधिकारियों को 2 लाख रुपये या हथियार। विशिष्ट श्रेणी 86 अधिकारियों को 50 हजार रुपये की सम्मान राशि दी गई। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस जवानों के कल्याण के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सरकार जवानों के आवास की चिंता करेगी और इसके लिए हाउसिंग बोर्ड व प्राधिकरणों से चर्चा की जाएगी। सीएम ने स्पष्ट किया कि अब ये पुरस्कार हर साल दिए जाएंगे ताकि पेंडिंग न रहें। साथ ही उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में पुलिस विभाग में 10 हजार नई भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने पुलिस के मनोबल को बढ़ाते हुए कहा कि अब डीजी (DG) स्तर के अधिकारी 50 हजार रुपये तक की पुरस्कार राशि स्वीकृत कर सकेंगे।

डीजीपी कैलाश मकवाना ने विभाग के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए अपने पिता के पुलिस सेवा से जुड़े संघर्ष का भावुक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश को अगले तीन वर्षों में नारकोटिक्स ड्रग्स से मुक्त करना विभाग का मुख्य लक्ष्य है। साथ ही उन्होंने सिंहस्थ 2028 की चुनौतियों और साइबर क्राइम से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों (जैसे ई-जीरो FIR) की भी जानकारी दी। डीजीपी ने पुलिस भर्ती बोर्ड के गठन और जांच अधिकारियों के लिए ‘इन्वेस्टिगेशन अलाउंस’ जैसे प्रस्तावों पर भी सरकार से सहयोग की उम्मीद जताई।

 

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

लाड़ली बहना योजना के 3 साल पूरे: गोटेगांव से CM डॉ. मोहन यादव जारी करेंगे 36वीं किस्त

भोपाल। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने अपने सफल क्रियान्वयन के तीन वर्ष पूरे कर...

शादी का झांसा देकर युवती से 6 साल तक किया शारीरिक शोषण, भाजपा के पूर्व विधायक के भतीजे पर एफआईआर दर्ज

भोपाल। जिले के राजगढ़ थाना अंतर्गत भाजपा के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया के भतीजे...

दादाजी धाम में द्वितीय बड़ा मंगल पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, होगा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ माह के पावन...