12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यगांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री: कड़ेल पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत...

गांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री: कड़ेल पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत करने की घोषणा, ग्रामीणों से लिया योजनाओं का फीडबैक

Published on

अजमेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार सुबह एक अलग अंदाज में नजर आए। अजमेर के कड़ेल गांव में प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने सुबह की सैर के साथ ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। प्रोटोकॉल से हटकर मुख्यमंत्री गांव की गलियों में पहुंचे और आमजन से रूबरू होकर सरकारी योजनाओं तथा गांव में हो रहे विकास कार्यों का जमीनी फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और युवाओं व महिलाओं से उनकी समस्याओं पर चर्चा की।

संवाद के दौरान ग्रामीणों ने कड़ेल की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए कड़ेल पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में क्रमोन्नत करने की मौके पर ही घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री की इस त्वरित घोषणा से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को लंबित राजस्व प्रकरणों को लेकर कड़े निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसानों और ग्रामीणों को अपने जायज कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारी राजस्व मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने जल स्वावलंबन और किसान कल्याण योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

संगरूर के गुरुद्वारा जोतीसर साहिब पहुंचे सीएम भगवंत मान, ‘मेक इन इंडिया’ और एफडीआई को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को संगरूर जिले के गांव खुराना पहुंचे,...

More like this