8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयआपसब दुनिया चला रहे हैं, हमें मत भूल जाना... जब न्यूयॉर्क में...

आपसब दुनिया चला रहे हैं, हमें मत भूल जाना… जब न्यूयॉर्क में एक भारतीय से कैब ड्राइवर ने कही यह बात

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड से हार गई। इससे क्रिकेट प्रेमियों में निराशा का माहौल है। हालांकि, इस हार पर तरह-तरह से चुटकियां भी ली जा रही हैं। लोग अलग-अलग तरह से मजे ले रहे हैं। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि इंग्लैड से मैच हारे तो क्या, उसपर शासन तो भारतवंशी का ही है ना। खैर, ये तो हुई मौज-मस्ती की बात। लेकिन, उद्योगपति आनंद महिंद्रा के एक भारतीय मित्र अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क में थे तो उनके कैब ड्राइवर ने भी कुछ इसी तरह की बात कह दी। वो शख्स जब कैब से उतर गए तब उन्होंने कैब ड्राइवर से बातचीत का वीडियो बना लिया। चूंकि महिंद्रा सोशल मीडिया ट्विटर पर काफी ऐक्टिव रहते हैं, इसलिए उन्होंने कैब ड्राइवर का यह वीडियो भी ट्वीट कर दिया। फिर क्या था, वीडियो पर कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई। लोगों ने इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं।

जब कैब ड्राइवर बोला- हमें बत भुलाना
वीडियो पर आई प्रतिक्रियाओं की बात बाद में, पहले यह जान लें कि कैब ड्राइवर ने आनंद महिंद्रा के मित्र से कहा क्या है। वो जब कैब से बाहर निकलते हैं तब कैब ड्राइवर अपनी सीट पर बैठे-बैठे कहता है, ‘दुनिया पर शासन कर रहे भारतीयों से कहना चाहता हूं कि न्यूयॉर्क के कैब ड्राइवर को मत भूलिएगा।’ उसके बाद वह कैब ड्राइवर उनका दिन अच्छा बीतने की शुभकामना देते हुए चल पड़ता है। महिंद्रा ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मेरे एक भारतीय मित्र की न्यूयॉर्क में एक कैब ड्राइवर से मुलाकात हुई। कितना सुखद है कि देश का ब्रैंड बदल गया और दमदार हो गया। कैब ड्राइवर तो हर जगह ब्रैंड वैल्यूज के सबसे बड़े प्रतीक होते हैं।’ महिंद्रा ने इस वीडियो के लिए लिखा, ‘टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा नहीं जमा पाने के बाद थोड़ी दिलासा।’

कैब ड्राइवर की सच्चाई पर लट्टू हुए ट्विटर यूजर्स
अब बात प्रतिक्रियाओं की। आईपीएस गुरिदंर ढिल्लों इस ट्वीट पर कॉमेंट करते हैं, ‘हां, हम आतंकवाद और आतंकी नहीं भेजा करते। हम दुनिया को उत्कृष्ट बुद्धि के व्यक्ति मुहैया करा रहे हैं जो सर्वोत्तम भारतीय संस्थानों से पढ़े-लिखे हैं। वो शानदार नेतृत्वकर्ता और शासक के साथ-साथ संतुलित प्रफेशनल हैं।’

आईटी प्रफेशनल आदित्य वुप्पला कहते हैं, ‘हम भारतीय दुनिया को चला रहे हैं। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम, मास्ट कार्ड, एडोबी को चला रहे हैं और ट्विटर को भी चलाया है। हम सब जगह हैं। उन्होंने हमारे लिए कहा था कि हम लैंड रोवर और जगुआर नहीं बना सकते और अब हम अब आईफोन बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम कुछ खोज नहीं कर सकते, लेकिन आर्यभट्ट ने पांचवीं सदी में शून्य को खोजा था।’

कमल सैगल लिखते हैं, ‘किसी की छवि धारणाओं और नैरेटिव्स से बदलती है। भारत को मानवीय प्रयासों के हर क्षेत्र में विश्वगुरु का दर्जा हासिल करना है। हमारे पास बुद्धी भी है और संसाधन भी। हम तेजी से समावेशी समाज बनने जा रहे हैं जहां हम उत्पादन और खपत के लिए किसी और पर नहीं बल्कि अपने लोगों पर ही निर्भर होंगे।’ खबर लिखने तक आनंद महिंद्रा के इस वीडियो को करीब 2,700 लोगों ने पसंद किया था। वहीं, 230 से ज्यादा लोगों ने इसे रीट्वीट किया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...