8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर जारी, लागू रहेंगे GRAP के तीसरे चरण...

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर जारी, लागू रहेंगे GRAP के तीसरे चरण के प्रतिंबध

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ने के मद्देनजर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण के तहत प्रतिबंध जारी रहेगा। केंद्र के वायु गुणवत्ता पैनल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक शुक्रवार को शाम चार बजे 346 रहा, जबकि गुरुवार को यह 295 था।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने एक बयान में कहा, ‘दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिन से वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बढ़ रहा है। हवा की स्थिति बहुत अनुकूल नहीं रही है, इसलिए वायु प्रदूषकों का फैलाव बहुत प्रभावी नहीं रहा है।’

उसने कहा कि ग्रेप संबंधी उप-समिति ने वायु गुणवत्ता को और खराब होने से रोकने के लिए कदमों को जारी रखने की आवश्यकता पर विचार करने के बाद निर्णय लिया है कि ‘ग्रेप के तीसरे चरण के तहत लागू किए गए उपाय जारी रहेंगे और इसे इस समय वापस नहीं लिया जाना चाहिए।’ ग्रेप के तीसरे चरण के तहत दिल्ली-एनसीआर में आवश्यक परियोजनाओं को छोड़कर सभी निर्माण और विध्वंस कार्य प्रतिबंधित हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...