8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसऊदी अरब को ईरान की चेतावनी, कहा-सब्र का बांध टूटा तो...

सऊदी अरब को ईरान की चेतावनी, कहा-सब्र का बांध टूटा तो…

Published on

नई दिल्ली,

ईरान ने अपने क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी सऊदी अरब को सख्त लहजे में चेतावनी दी है. ईरान के मंत्री इस्माइल खातिब ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अभी तक तो ईरान तार्किक और रणनीतिक वजहों से धैर्य बनाए हुए है, लेकिन अगर तनाव इसी तरह से जारी रहता है तो हम यह गारंटी नहीं दे सकते कि ईरान का सब्र बना रहेगा.”खुफिया मंत्री ने कहा कि अगर ईरान सऊदी अरब पर जवाबी कार्रवाई करने और उसे सजा देने का निर्णय लेता है तो सऊदी अरब के शीशे के महल टूट जाएंगे और यह देश कभी स्थिरता का अनुभव नहीं कर पाएगा.

हिजाब विरोधी प्रदर्शन के दौरान पुलिस कस्टडी में कुर्दिश महिला महसा अमिनी के मौत के बाद से ही ईरान में प्रदर्शन और तेज हो गए हैं. ईरान का आरोप है कि सऊदी अरब जैसी विदेशी ताकतें देश के नागरिकों को भड़का रही है. लगभग पूरे ईरान में जारी यह विरोध प्रदर्शन 1979 के इस्लामिक क्रांति के बाद सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन है. कई कड़े फैसले लेने के बावजूद भी ईरानी सरकार अभी तक इस विरोध प्रर्दशन को रोकने में असफल रही है.

पिछले महीने भी दी थी चेतावनी
पिछले ही महीने ईरानी रिवोल्युशनरी गार्ड के चीफ हुसैन सलामी ने सऊदी अरब को चेतावनी देते हुए अपने मीडिया संस्थानों पर कंट्रोल करने की हिदायत दी थी. हुसैन सलामी ने सऊदी के शासक को चेतावनी देते हुए कहा था कि अपने मीडिया संस्थान पर कंट्रोल करें नहीं तो इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. सलामी ने कहा था कि सऊदी अरब अपने मीडिया संस्थान के जरिए ईरान के आंतरिक मामलों में दखल दे रहा है.

ईरान समर्थित काफिला पर जोरदार हमला
युद्ध मॉनिटर ने बुधवार को बताया है कि इराक बॉर्डर के पास पूर्वी सीरिया में ईरान समर्थित सेना पर किसी अनजान गुट द्वारा हमला करने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है. यह काफिला ऑयल टैंक और हथियार से लदे ट्रक के साथ थे. इराक के बॉर्डर अधिकारियों के मुताबिक, ईरान के ट्रक इराक और सीरिया के रास्ते लेबनान जा रहे थे. काफिले में शामिल 22 ट्रक में से चार बुरी तरह से जलकर राख हो गए हैं.

क्या है सऊदी अरब – ईरान विवाद
क्षेत्रीय प्रतिद्वंदी के रूप में सऊदी अरब और ईरान दोनों शक्तिशाली पड़ोसी देश हैं. दोनों देशों के बीच दशकों से पुराना झगड़ा चल रहा है. धार्मिक मतभेदों के कारण यह विवाद और गहराता गया है. ईरान में ज्यादातर शिया मुस्लिम निवास करते हैं. वहीं, सऊदी अरब में ज्यादातर सुन्नी मुस्लिम रहते हैं. सुन्नी मुस्लिम बहुल होने के कारण सऊदी अरब खुद को शक्तिशाली देश के रूप में देखता है.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...