8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयधधकते एल्युमीनियम के लावा में गिरा शख्स, मौत को दी मात... 720...

धधकते एल्युमीनियम के लावा में गिरा शख्स, मौत को दी मात… 720 डिग्री सेल्सियस से भी निकला जिंदा

Published on

बर्न

पिघलते हुए एल्युमीनियम के 720 डिग्री सेल्सियस वैट में गिरने के बाद एक 25 साल का इलेक्ट्रीशियन मौत को छूकर वापस आ गया। लोगों को सबसे ज्यादा हैरानी इसी बात से हो रही है कि मौत के कुएं में गिरने के बाद भी शख्स सलामत बच गया। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि क्या वह शख्स धधकती हुई धातु से खुद बाहर निकला या किसी ने उसकी मदद की। गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलेक्ट्रीशियन का इलाज चल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के वक्त यह शख्स स्विट्जरलैंड के सेंट गैलेन में फैक्ट्री में भट्टी पर अपना काम कर रहा था। एक ट्रैपडोर से वह नीचे गर्म धातु में गिर गए और दहकते हुए एल्युमीनियम में घुटनों तक डूब गए। यह उनके के लिए जीवन के सबसे भयानक अनुभवों में से एक था। वह भयानक दर्द का सामना कर रहा था लेकिन सूझबूझ से काम लेते शख्स बाहर निकलने में कामयाब रहा और फिर उसने लोगों को इस बारे में बताया।

फाउंड्री में पहले भी हो चुके हैं हादसे
मामले की सूचना मिलते ही डॉक्टर और पैरामेडिक्स मौके पर पहुंचे जिसके बाद उसे एयर एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस इस खौफनाक घटना के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों की जांच कर रही है। इस फाउंड्री में होने वाली पहली गंभीर दुर्घटना नहीं है। 2014 में एक विस्फोट से एक व्यक्ति का चेहरा भीषण तरीके से जल गया था। खौलते एल्युमीनियम में गिरने वाले व्यक्ति की हालत गंभीर है लेकिन किसी छेद से गर्म धातु में गिरने के बाद भी जीवित बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

ईरान में पिघली हुई धातु से बाहर निकला शख्स
हाल ही में इसी तरह की एक दुर्घटना के बाद एक व्यक्ति पिघली हुई धातु से खुद को बचाने में कामयाब रहा था। एक कारखाने के फर्श पर तरल धातु से भरा एक विशालकाय वैट गिर गया था। कहा जा रहा है कि यह घटना ईरान की एक फाउंड्री में हुई। फर्श पर गिरने के बाद तरल धातु लावा की तरह नजर आ रही थी। सीसीटीवी फुटेज में धातु के बीच से शख्स को बाहर आते देखा गया था। इस घटना का वीडियो इस साल जनवरी में सामने आया था जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...