15.6 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराजनीतिअरविंद केजरीवाल का तंज- सुकेश चंद्रशेखर को बीजेपी बना दे राष्ट्रीय अध्यक्ष

अरविंद केजरीवाल का तंज- सुकेश चंद्रशेखर को बीजेपी बना दे राष्ट्रीय अध्यक्ष

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने दिल्ली में लगने वाली योग क्लास को रोक दिया. केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी के साथ मिलकर एलजी साहब दिल्ली वालों की जिंदगी नरक बना रहे हैं. उन्होंने योग शिक्षक की सैलरी रोक दी, लेकिन मैंने कहा कि मैं योग क्लास को बंद नहीं होने दूंगा, इसके लिए मैं कहीं से भी पैसे लेकर आऊं.

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि एलजी साहब ने दिल्ली के 17000 लोगों को योग करने से रोकने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि योगा टीचर को सैलरी नहीं दी जाएगी. बीजेपी के साथ मिलकर एलजी साहब दिल्ली वालों को परेशान कर रहे हैं. योग करने से रोकना पाप है. एलजी ने बीजेपी के साथ मिलकर योग की क्लास करने से रोकने के लिए देवदत्त का तीर चलाया था, लेकिन मैंने उस तीर को निकालकर उस पर घाव लगाया है.

केजरीवाल ने जारी किया टोलफ्री नंबर
मैंने कहा कि मैं कैसे भी टीचर को सैलरी दूंगा. योग क्लास दो दिन के लिए बंद हुई थी. लेकिन उसके बाद कई लोग सामने आए, जिन्होंने कहा कि हम उनकी सैलरी देना चाहते हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि इसमें कई लोगों की भागीदारी हो. एक योगा टीचर को सुबह-शाम योग कराने के लिए 15000 रुपये देते हैं. जो लोग टीचर की सैलरी उठाना चाहते हैं वो वाट्सएप मैसेज भेज दें. इसके लिए केजरीवाल ने एक टोलफ्री नंबर 7277972779 भी जारी किया.

कोई अच्छा काम किया हो तो बताएं: केजरीवाल
इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि वो दिन-रात मुझे गाली देते रहते हैं कोई काम तो करते नहीं हैं. वो बताएं कि एमसीडी में 15 साल में कोई 5 काम किए हों. लोग निगेटिव राजनीति पसंद नहीं करते, काम पसंद करते हैं. कैसे आपको वोट देंगे.

बीजेपी सुकेश को शामिल करा ले: केजरीवाल
केजरीवाल ने इस दौरान तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सुकेश चंद्रशेखर को बीजेपी में शामिल कराना चाहिए और उसको अध्यक्ष बनाना चाहिए. कम से स्टार प्रचारक तो घोषित कर ही देना चाहिए. केजरीवाल ने कहा कि ईडी और सीबीआई फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बन गई हैं. पीएमओ फिल्म प्रोड्यूस करता है. दिल्ली के सीएम ने कहा कि बॉलीवुड से अच्छी कहानी ईडी और सीबीआई के दफ्तरों में लिखी जा रही है

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...