15.6 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलआप IPL खेलते हैं, तब वर्कलोड नहीं होता, इंडिया के लिए ही...

आप IPL खेलते हैं, तब वर्कलोड नहीं होता, इंडिया के लिए ही क्यों होता है? भड़क उठा वर्ल्ड चैंपियन

Published on

नई दिल्ली

वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली टीम इंडिया पर पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सुनील गावस्कर भड़क गए हैं। 1983 विश्व विजेता टीम के ओपनर रहे गावस्कर ने जमकर खरी-खोटी सुनाई है। पूर्व भारतीय कप्तान ने वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर अपनी बात रखी है। लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर इस दिग्गज ने कहा कि जब प्लेयर्स आईपीएल खेलते हैं, तब सबकुछ ठीक होता है, लेकिन जैसे ही इंडिया के लिए खेलते ही इन्हें वर्कलोड की याद आ जाती है।

आजतक से खास बातचीत में सुनील गावस्कर ने कहा, ‘आप आईपीएल खेलते हैं। पूरा सीजन खेलते हैं, वहां आप ट्रेवलिंग करते हैं। सिर्फ पिछला आईपीएल चार सेंटर्स में हुआ था, बाकी सब जगह आफ इधर-उधर दौड़ते रहते हैं। वहां पर आपको थकान नहीं होती? वहां वर्कलोड नहीं होता? सिर्फ जब भारत के लिए खेलना होता है, वो भी तब जब आप नॉन ग्लेमरस कंट्रिज में जाते हैं, तब आपका वर्कलोड बनता है? ये बात गलत है।’

वर्कलोड और फिटनेस साथ में नहीं हो सकते। अगर आप फिट हैं, तो वर्कलोड का सवाल कहां आया? हम मराठी में कहते हैं कि थोड़ा लाड़ करते हैं, वो थोड़ा कम करें। हम आपको टीम में ले रहे हैं, हम आपको काफी रिटेनर फी दे रहे हैं। अगर आपको वर्कलोड की वजह से आप खेल नहीं रहे, फिर रिटेनर फी भी निकालें।
सुनील गावस्कर

वर्ल्ड कप से विदाई के बाद अब भारत को न्यूजीलैंड का दौरा करना है। 17 नवंबर से टी-20 सीरीज का आगाज होना है फिर इतने ही वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल सरीखे सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है। गावस्कर ने साफ कहा कि बीसीसीआई को इन खिलाड़ियों को इतनी छूट नहीं देनी चाहिए।

बताते चलें कि भारतीय टीम को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके बावजूद टीम इंडिया के लिए विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव अपनी छोड़ने में कोई कमी नहीं रखी। विराट कोहली टूर्नामेंट में सबसे अधिक 296 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। मगर अकेले विराट-सूर्या या फिर कोई तीसरा प्लेयर आपको टूर्नामेंट नहीं जीता सकता। खिताब जीतने के लिए टीम एफर्ट चाहिए, जो टीम में मिसिंग था।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...