8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयमृत पिता को जिंदा करने की सनक, बलि देने दो महीने के...

मृत पिता को जिंदा करने की सनक, बलि देने दो महीने के बच्चे को ले भागी महिला पकड़ाई, बच्चा भी सलामत

Published on

नई दिल्ली

वो तो बच्चे की किस्मत कहिए के मौत के मुंह से लौट गया, वरना उसकी बलि दे दी जाती। देश के दूर-दराज और पिछड़े इलाकों में टोना-टोटका और अंधविश्वास के चक्कर में हैरतअंगेज कारनामों को अंजाम दिए जाने की बात तो सामने आती रहती है, लेकिन यह घटना तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घटी है। एक महिला महज दो महीने के बच्चे को इसलिए ले भागी क्योंकि उस पर अपने मृत पिता को जिंदा करने की सनक सवार थी और उसे लगता था कि जान के बदले जान आ सकती है। यानी, बच्चे की बलि दे दी जाए तो उसके पिता की जान लौट आएगी। पूरी कहानी जानने पर आप अंदर से हिल जाएंगे और सोचने पर मजबूर होंगे कि ऐसे-ऐसे लोग भी हमारे बीच हो सकते हैं!

मासूम का किया अपहरण, 24 घंटे में मिला बच्चा
दरअसल, दक्षिण पूर्व जिले की अमर कॉलोनी पुलिस ने दो महीने के मासूम बच्चे के अपहरण का सनसनीखेज मामला सुलझाया है। 24 घंटे की कोशिश के बाद पुलिस ने बच्चे को बिना नुकसान बरामद कर लिया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी कहानी जानेंगे तो आपके भी जेहन में सरसराहट दौड़ जाएगी। डीसीपी ईशा पांडे बताती हैं, ‘1 नवम्बर शाम 4 बजे अमर कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली कि गढ़ी क्षेत्र से दो माह के मासूम को किसी महिला ने किडनैप कर लिया है। आईपीसी की धारा 328/363 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।’

शातिराना अंदाज में शिशु की मां से की दोस्ती और…
बच्चे की मां ने बताया कि इस महिला से उसकी मुलाकात सफदरजंग अस्पताल में हुई थी। उसने खुद को जच्चा-बच्चा देखभाल के लिए काम करने वाले एनजीओ की सदस्य के रूप में पेश किया। उसने वादा किया कि वह मां और बच्चे को मुफ्त दवा और परामर्श देगी। उसने नवजात शिशु के विकास की जांच के बहाने उनका पीछा भी किया।

मां को भरोसे में लेकर बच्चे के साथ हुई फुर्र
9 नवम्बर को वह उनके घर ममराज मोहल्ला, गढ़ी में बच्चे की जांच के लिए आई थी। अगले दिन 10 नवम्बर को फिर घर आई। चिकनी चुपड़ी बातों से उसने बच्चे की मां को विश्वास में ले लिया और कहा कि वह बच्चे का बाहर घुमाने ले जाना चाहती है। बच्चे की मां ने 21 वर्षीय भतीजी को उसके साथ जाने के लिए कहा।इसके बाद महिला नीम चौक, गढ़ी तक पहुंची और भतीजी के साथ नवजात बच्चे को अपनी स्विफ्ट कार में बिठा लिया। रास्ते में भतीजी को कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई। उसने इसके बाद उसे गाजियाबाद में रास्ते में फेंक दिया। होश में आने के बाद उसने परिवार को सूचित किया कि बच्चे का अपहरण कर लिया गया है।

पुलिस ने दिखाई तत्परता
पुलिस को कॉल की गई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज की जांच के बाद अपहरणकर्ता के गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर का पता लगाया गया। पता और डिटेल सामने आने पर उस लोकेशन पर छापेमारी की गई, लेकिन वह वहां नहीं थी। शाम करीब 4 बजे एक सूचना मिली कि अपहरणकर्ता आर्य समाज मंदिर, कोटला मुबारकपुर, दिल्ली के पास आएंगे। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने फिर उस जगह छापेमारी की। कई दूसरी जगह भी छापेमारी जारी रही। आखिरकार टीम ने महिला को पकड़ लिया और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, इस महिला का नाम श्वेता और उम्र करीब 25 साल है। वह साउथ दिल्ली के कोटला मुबारकपुर की रहने वाली है।

मृत पिता को जिंदा करने की थी सनक
पूछताछ में श्वेता ने पुलिस को बताया कि इसी साल अक्टूबर में उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। अंतिम संस्कार के दौरान उसे पता चला कि एक शिशु की बलि से पिता को फिर से जीवित किया जा सकता है। इस अंधविश्वास को अंजाम देने के लिए उसने इलाके में एक नवजात लड़के की तलाश शुरू कर दी। वह प्रसूति वॉर्ड में सफदरजंग अस्पताल गई और एनजीओ में काम करने वाली सदस्य के रूप में अपना परिचय दिया। विश्वास जीतने के बाद वह बच्चे को अगवा करने में कामयाब हो गई।

पहले ही दो मामले हैं दर्ज
श्वेता ने 9वीं तक पढ़ाई की। वह मां के साथ रह रही थी। पहले भी डकैती और चोरी के दो मामलों में शामिल मिली है। डीसीपी ने बताया कि इस केस को सॉल्व करने में एडिशनल डीसीपी सुरेंद्र चौधरी की देखरेख में एसीपी प्रदीप कुमार, एसएचओ प्रदीप रावत, एसआई राजिंदर सिंह, रविंदर गिरी, शेर सिंह, सचिन सरोहा, नीरज, दिनेश और महिला सिपाही पूनम की टीम ने अहम भूमिका निभाई। टेक्निकल सर्विलांस, लोकल इंटेलिजेंस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से यह सनसनीखेज केस सॉल्व कर लिया गया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...