6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeभोपालहोटल में मिला Scientist का शव, कैंसर की दवा पर कर रहे...

होटल में मिला Scientist का शव, कैंसर की दवा पर कर रहे थे रिसर्च

Published on

इंदौर ,

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक साइंटिस्ट की संदिग्ध मौत का मामला आया है. उनका शव होटल के कमरे में मिला है. वो सात दिन पहले इंदौर पंहुचे थे और कैंसर की दवाई को लेकर शोध कर रहे थे. घटना विजय नगर थाना क्षेत्र की है. यहां हैदराबाद निवासी साइंटिस्ट ब्रज गौरव शर्मा कैंसर की दवाई पर शोध करने आए थे. वो होटल अशोक में रुके हुए थे. बताया जा रहा है कि यहीं उनकी तबीयत खराब हो गई.

इंदौर में जिंदगी का आखिरी दिन
इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने बात की. इस दौरान उन्हें बताया गया कि ब्रज गौरव के सिर में दर्द हो रहा है. तबीयत ठीक होने पर वो हैदराबाद के लिए निकलेंगे. लेकिन परिजनों को ये पता नहीं था कि इंदौर में उनकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा.

हमें फोन पर सूचना दी गई
साइंटिस्ट के परिजन वीके शर्मा का कहना है कि हमें फोन पर सूचना दी गई थी उनकी तबीयत खराब है. यहां पहुंचने पर पता चला कि उनकी मौत हो गई है.

परिवार में मातम पसर गया
ब्रज गौरव की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. जिसने भी ये खबर सुनी उसे पैरों तले जमीन खिसक गई. किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके साथ ऐसा होगा.

प्राइवेट लैब में कर रहे थे शोध
साइंटिस्ट ब्रज गोराव शर्मा एक प्राइवेट लैब में 6 दिनों से शोध कर रहे थे. एक कंपनी के मालिक वीरेंद्र मंडलोई ने बताया कि शर्मा और उनकी कंपनी के बीच एक एग्रीमेंट था. इसी सिलसिले में वो यहां आए थे. इसी बीच खबर मिली की उनकी मौत हो गई है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की जानकारी मिलते ही विजय नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this