8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeभोपालराष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू के कार्यक्रम में शामिल होने शहडोल जा रही बस...

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू के कार्यक्रम में शामिल होने शहडोल जा रही बस पलटी, 1 की मौत

Published on

कटनी,

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में मंगलवार की सुबह एक बस बेकाबू होकर पलट गई. जिससे बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई. जबकि, 24 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. घटना उमरियापान थाना क्षेत्र के पकरिया गांव की है. घायलों को घटनास्थल के समीप उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. वहीं, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जबलपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, एमपी-20, पीए 2177 नंबर की बस जबलपुर से शहडोल जा रही थी. तभी रास्ते में पकरिया गांव के पास यह हादसा हो गया. दरअसल, यह बस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों को लेकर शहडोल जा रही थी. सुबह 8 बजे उमरियापान थाना क्षेत्र के पकरिया गांव के पास अंधे मोड़ पर ड्राइवर का बस पर से नियंत्रण बिगड़ा और वह अनियंत्रित होकर पलट गई. बताया जा रहा है कि बस में 30 यात्री सवार थे.

24 से ज्यादा लोग घायल
पुलिस ने बताया कि हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, 24 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. जैसे ही हादसे की सूचना पुलिस को मिली, उनकी एक टीम मौके पर पहुंची. सभी घायलों को मरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने कुछ घायलों की गंभीर हालत के चलते उन्हें जबलपुर के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया है. वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this