13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय19 की लड़की ने 70 साल के शख्स से की शादी! बोली-...

19 की लड़की ने 70 साल के शख्स से की शादी! बोली- बस हो गई मोहब्‍बत..

Published on

नई दिल्‍ली ,

मॉर्निंग वॉक पर निकली 19 साल की लड़की, 70 साल से एक शख्स से टकराई, दोनों में कुछ बातें हुईं और फिर दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे. कपल की लव स्टोरी वायरल हो गई है. लियाकत और शमाइला लाहौर में रहते हैं. लियाकत अली ने लव स्टोरी के लेकर खुलकर बात की.लियाकत ने पहली मुलाकात को लेकर कहा, ‘एक दफा ये (शमाइला ) जा रही थीं तो मैंने पीछे से गाना गुनगुनाना शुरू कर दिया. इन्‍होंने मुझे पलटकर देखा. फिर क्‍या था, मोहब्‍बत हो गई.’

वहीं शमाइला से जब पूछा गया कि ये तो आपसे उम्र में काफी ज्‍यादा हैं? शमाइला ने तपाक से कहा, ‘देखिए… इश्‍क में उम्र नहीं देखी जाती है, बस मोहब्‍बत हो जाती है. इसमें यह नहीं देखा जाता है कि क्‍या उम्र है, क्‍या जात है, बस हो गई मोहब्‍बत.’

एजगैप के कारण चर्चा में आए इस पाकिस्‍तानी कपल की कहानी पर बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेन्ट भी किए हैं. वहीं लियाकत अली ने भी इस बात में हां में हां मिलाते हुए कहा कि दिल जवां होना चाहिए, उम्र में क्‍या रखा है? शमाइला कहती हैं कि घरवालों ने रिश्‍ते को लेकर शुरुआत में ऐतराज तो जताया था, लेकिन उन्हें मना लिया.बाद में घरवालों ने कहा कि जब आप लोग राजी हैं, तो फिर हम क्‍या ही कर सकते हैं. कपल ने बताया कि इस साल के शुरुआत में शादी की.

लियाकत से जब पूछा कि क्‍या एजगैप वाले कपल को शादी करनी चाहिए? इस पर उन्‍होंने कहा कर लेनी चाहिए. वहीं, शमाइला ने कहा हरेक को अपनी जिंदगी मर्जी से जीने का पूरा हक है.लियाकत कहते हैं कि रोमांटिक होने के लिए उम्र का कोई तक़ाजा नहीं होता है. हर उम्र का अपना एक अलग रोमांस होता है. लियाकत ने कहा कि उन्‍होंने पूरी जिंदगी इंजॉय की है. शमाइला कहती हैं कि लियाकत के साथ वह काफी खुश हैं.

कपल ने गाया एक दूसरे के लिए गाना
इंटरव्‍यू के दौरान लियाकत ने शमाइला के लिए एक गाना भी गाया, ‘जानू सुन जरा, आंखें तो मिला…’. शमाइला ने भी लियाकत के लिए ‘मोहब्‍बत बरसा देना तुम, सावन आया है’ गाना गया.

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this