9.2 C
London
Saturday, April 11, 2026
Homeहेल्थHaldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी,...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Published on

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने तक ही सीमित नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हल्दी और जीरे जैसे मसाले आपकी सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आज हम आपको हल्दी और जीरे का पानी पीने के कुछ जबरदस्त स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताएंगे। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो आपको औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी और जीरे के पानी को अपने मॉर्निंग डाइट प्लान में शामिल कर लेना चाहिए।

 

कैसे बनाएं हल्दी-जीरे का पानी

सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी निकाल लीजिए। अब इस पानी में हाफ स्पून जीरा एड कीजिए। इसके बाद आपको इसी पानी में एक चौथाई स्पून हल्दी एड करनी है। गैस ऑन कर दीजिए और इस पानी को अच्छी तरह से बॉइल कर लीजिए। जब मिश्रण अच्छी तरह से उबल जाए, तब गैस बंद कर दीजिए और हल्दी-जीरे के पानी को ठंडा होने दीजिए और फिर पी जाइए।

Haldi Jeera Water
Haldi Jeera Water

बूस्ट करे वेट लॉस जर्नी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हल्दी में मौजूद तत्व फैट को बर्न करने में कारगर साबित हो सकते हैं। वहीं, जीरा शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मददगार साबित हो सकता है। यही वजह है कि हल्दी और जीरे के पानी को रेगुलरली पीने से वेट लॉस जर्नी को बूस्ट किया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह-सुबह हल्दी और जीरे का पानी पीना शुरू कर दीजिए।

 

सेहत के लिए वरदान ड्रिंक

हल्दी-जीरे का पानी आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अपच, गैस और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इस ड्रिंक का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्रिंक को कंज्यूम किया जा सकता है। कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम कर दिल की सेहत को सुधारने के लिए भी हल्दी-जीरे के पानी को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।

Latest articles

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...

More like this

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

Health Tips: विटामिन D की कमी से शरीर हो जाता है कमजोर और रहती है थकान, जानें दूर करने के उपाय

Health Tips: आज की तेज़ रफ़्तार ज़िंदगी में अपनी सेहत के लिए किसी के...