11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल थ्रिफ्ट सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान आज, भेल के ईडी रहेंगे मौजूद

भेल थ्रिफ्ट सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान आज, भेल के ईडी रहेंगे मौजूद

Published on

भोपाल। बीएचईएल थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन आगामी रविवार को किया जा रहा है। यह समारोह पिपलानी स्थित बीएचईएल कल्चरल हॉल में प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों, उनके प्रतिभावान बच्चों और भेल के उत्कृष्ट कर्मचारियों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय उपस्थित रहेंगे।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएचईएल लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती रोजी उपाध्याय तथा बीएचईएल भोपाल के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी.यू. सिंह उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। सोसाइटी प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सम्मान समारोह का दायरा बेहद व्यापक रखा गया है, जिसमें विभिन्न शैक्षणिक, व्यावसायिक और खेलकूद श्रेणियों के हुनरमंदों को मंच दिया जाएगा। थ्रिफ्ट सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सभी संबंधित सदस्यों और प्रतिभागियों से नियत समय पर गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

महारत्न का दर्जा खो सकते हैं भेल और सेल, सरकार ने सुधार के लिए दिया एक साल का समय

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की दो बड़ी कंपनियों, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स...