11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराज्यकेजरीवाल 2013 के मोदी बन गए हैं, कांग्रेस की कोई विश्वसनीयता नहीं......

केजरीवाल 2013 के मोदी बन गए हैं, कांग्रेस की कोई विश्वसनीयता नहीं… गुजरात चुनाव पर ओवैसी

Published on

अहमदाबाद

गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम भी मैदान पर है। ओवैसी की पार्टी ने 12 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। गुजरात में इस बार बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला बताया जा रहा है, ऐसे में AIMIM के लिए यहां बड़ी चुनौती है। ओवैसी की पार्टी पर पहले से ही ‘वोट कटुआ’ और बीजेपी की ‘टीम बी’ के आरोप लगते आए हैं। गुजरात में ओवैसी की क्या रणनीति होगी, इस पर एक न्यूज चैनल पर उन्होंने अपनी बात रखी। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को 2013 का नरेंद्र मोदी बताया और कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

असदुद्दीन ओवैसी बोले, ‘गुजरात में 27 साल से बीजेपी सत्ता में है और कांग्रेस नाकाम विपक्ष है। कुशासन बहुत है और लीडरशिप की जरूरत है। कांग्रेस और दूसरे दल बीजेपी का डर दिखाकर वोट ले लेते हैं, फिर चुनाव बाद उनके 12-13 विधायक बीजेपी में शामिल हो जाते हैं। गुजरात में बहुत बड़ा पॉलिटिकल वैक्यूम है। हम कोशिश कर रहे हैं उसे भरने की।’

‘बिल्किस बानो पर कुछ नहीं बोलते केजरीवाल’
कांग्रेस और आप का मुकाबला कैसे करेंगे, इस पर ओवैसी ने कहा, ‘कांग्रेस का बुरा हाल है कि मैं बयां नहीं करता। जनता में उनकी क्रेडिबिलिटी बुरी तरह मात खात चुकी है। उनके विधायक बीजेपी में शामिल हो जाते हैं। दिल्ली के सीएम (अरविंद केजरीवाल) 2013 के नरेंद्र मोदी बन गए हैं उनके नक्शेकदम पर चल रहे हैें। कॉमन सिविल कोड पर कुछ नहीं बोलते। बिल्किस बानो पर कुछ नहीं बोलते। कोविड के दौरान यह पहले सीएम थे जिन्होंने तब्लीगी जमात पर झूठे इल्जाम लगाए। हिंदुत्व की आइडियॉलजी अपना चुके हैं।’

बिल्किस बानो मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए ओवैसी ने कहा, ‘किसी के दिल में इंसानियत है कि एक महिला जो तीन महीने की प्रेग्नेंट थी, उसके साथ रेप हुआ, उसकी बेटी का कत्ल हुआ। मां को मारा गया। उसके दोषियों को सरकार रिहा कर देती है। आप नहीं बोलना चाहते हैं मत बोलिए लेकिन इस बात का ड्रामा मत कीजिए कि आप सेक्युलर हैं। आप खुलकर कहिए कि बीजेपी ने जिन लोगों को छोड़ा हम उन लोगों की तारीफ करते हैं। हम उनके साथ हैं।’

‘हम किसी को सत्ता में आने से नहीं रोक सकते’
गुजरात में AIMIM कितनी सीटों पर लड़ेगी, इस पर ओवैसी ने कहा, ‘अभी फैसला नहीं हुआ है कि 12 पर लड़ेंगे या 20 पर। हम किसी पार्टी को सत्ता में आने से नहीं रोक सकते लेकिन हम अपनी आवाज को गुजरात की विधानसभा में गुंजा सकते हैं। यही बात हमने यूपी में कहा था लेकिन वहां की जनता ने सुना नहीं। 83 फीसदी मुस्लिम ने अखिलेश को वोट दिया लेकिन नतीजा सबके सामने है।’

EWS कोटे को लेकर ओवैसी ने कहा, ‘ईडब्ल्यूएस का जजमेंट आता है तो कांग्रेस उनका वेलकम करती है। वडगाम से उनका एक कैंडिडेट है (जिग्नेश मेवाणी), बड़ी- बड़ी बातें करते हैं लेकिन इस पर कुछ नहीं बोलते। रिजर्वेशन उन्हीं को मिलता है जिन पर बरसों से जुल्म किया गया। किसको पीट दिया जाता है पानी पीने पर, किसे घोड़ी से उतार दिया जाता है किसके घरों को जला दिया जाता है। रिजर्वेशन सोशल डिस्क्रिमिनेशन के आधार पर मिलना चाहिए।’

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...