11.3 C
London
Monday, March 2, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाभेल कारखाने में एक नेता को महंगा पड़ा जीत का जश्न मनाना

भेल कारखाने में एक नेता को महंगा पड़ा जीत का जश्न मनाना

Published on

भोपाल

भेल में थ्रिफ्ट सोसायटी चुनाव तो रविवार को ही हो गये लेकिन अध्यक्ष,उपाध्यक्ष और सचिव के चुनाव मंगलवार को संपन्न हुये । यूं तो इसी दिन एक और उपाध्यक्ष को चुनना था लेकिन ऐसा नहीं हो सका । अध्यक्ष पद को लेकर काफी घमासान के चलते एक महिला नेत्री सचिव भी बन गई लेकिन अध्यक्ष भी उसी पैनल का बनाने में एक नेता सफल हो गये। वह इसे एक भाजपा विधायक की जीत बताते हुये काफी खुश नजर आ रहे हैं क्योंकि इस पैनल को सफल बनाने में जहां एक कांग्रेस नेता का बड़ा हाथ रहा वहां वह एक कांग्रेस समर्थित राष्ट्रीय यूनियन के बड़े पदाधिकारी भी हैं ।

ऐसे में राजनीति क्या-क्या गुल खिला रही है यह सबके समझ में आ रहा है । इससे कांग्रेस व इस यूनियन को नुकसान पहुंचना तो लाजमी है साथ ही आम आदमी को संदेश भी गलत जा रहा है इसे बताने की जरूरत नहीं है। खैर जीत-हार जो भी रही हो लेकिन बुधवार को एक पदाधिकारी के जीत का जश्न मनाने कारखाने के ब्लॉक नंबर 1 में जोरदार तैयारी की गई भले ही इस ब्लॉक के यूनियन कार्यालय मेें ताला जड़ा हो लेकिन उनके समर्थक वहीं पर नेता की जीत को जश्न मनाने की तैयारी कर डाली यहां पर हार फूल की मालाओं के साथ गुलदस्ते भी सजा कर रख दिये ।

एक प्रबंधन के दलाल को यह बात नागवार गुजरी उसने आनन-फानन में मानव संसाधन विभाग को यह जानकारी दे डाली की सर उत्पादन के पीक पीरियेड में बड़ी संख्या में नेताजी के समर्थक स्वागत के बाद पूरे कारखाने में घूमने का मन बना रहे हैं फिर क्या था सीआईएसएफ व एचआर विभाग का दल-बल ब्लॉक नंबर 1 में जा धमका बेचारे नेता तो वहां पहुंच भी नहीं पाये उसके पहले ही हार फूल माला छोड़कर उनके स्वागतकर्ता भाग खड़े हुये।

जैसे ही यह खबर नेताजी के पास पहुंची तो वह भी वहां नहीं पहुंचे । यह खबर पूरे कारखाने में आग की तरह फैल गई है । इसको लेकर कारखाने में दिन भर चर्चाए चलती रही । अब भेल के बड़े साहब की सख्ती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह अपना कितना ही चहेता हो लेकिन उत्पादन के पीक पीरियेड में किसी को भी बख्शना नहीं चाहते यही कारण है कि एचआर विभाग को खबर मिलने के बाद अपनी डियूटी ईमानदारी से निभानी पड़ी।

Latest articles

नागपुर में फैक्ट्री ब्लास्ट 17कर्मचारियों की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रावलंगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड कंपनी में रविवार सुबह...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

More like this

भेल यूनियनों की संयुक्त मांग कोविड काल में दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को मिले लंबी अवधि तक आर्थिक सहायता

भोपाल भेल भोपाल के विभिन्न श्रमिक संगठनों ने प्रबंधन से मानवीय आधार पर एक महत्वपूर्ण...

संस्था या विभाग की पत्रिका विचारों, कार्यों और भविष्य की दिशा — पटेल — बीएचईएल भोपाल में ई-पत्रिका “प्रवाहिनी” का विमोचन

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भोपाल के स्विचगियर अभियांत्रिकी एवं सर्विसेस विभाग ने बौद्धिक...