13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभरी सभा में ट्रूडो को झाड़ दिया, तीन साल बाद वापस आकर...

भरी सभा में ट्रूडो को झाड़ दिया, तीन साल बाद वापस आकर चीन का ‘भौकाल’ बनाना चाहते हैं जिनपिंग?

Published on

चीन में मीडिया स्वतंत्र नहीं है। चीनी मीडिया वही लिखती है जो कम्युनिस्ट पार्टी कहती है। अपनी ही विचारधारा की ‘दीवारों’ में कैद ड्रैगन को लगता है कि पूरी दुनिया में मीडिया उसी तरह गुलाम है, जैसे चीन में है। तभी तो कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बातचीत सार्वजनिक होने को चीन ने लीक का नाम दिया है। इंडोनेशिया के G20 समिट से अलग जिनपिंग और ट्रूडो के बीच मीटिंग हुई थी। इस बातचीत की डिटेल्स कनाडा की मीडिया में आईं। इस पर शी जिनपिंग ने सार्वजनिक रूप से जस्टिन ट्रूडो को से नाराजगी जताई है।

​जिनपिंग ने जताई नाराजगी
कनाडा की मीडिया ने शी जिपिंग और ट्रूडो की अचानक हुई बातचीत को कैप्चर किया। शी जिपिंग इस दौरान ट्रूडो से कथित लीक की चर्चा कर रहे थे। शी जिनपिंग बातचीत के दौरान मुस्कुराते हुए मैंड्रिन भाषा में बोल रहे थे, जिससे ऐसा लग रहा था कि वह बहुत खुश हैं। लेकिन उनकी बातचीत का जो अनुवाद अंग्रेजी में हुआ वह कम दोस्ताना था। बातचीत में जिनपिंग ने नाराजगी जताई।

​क्या बोले जिनपिंग
शी ने कहा, ‘हमने जो भी चर्चा की है वह अखबारों में लीक हो गई। यह बिल्कुल भी उचित नहीं है।’ इस पर ट्रूडो ने बिना कुछ कहे सिर हिलाया। आगे फिर शी जिनपिंग ने कहा, ‘बातचीत का यह तरीका ठीक नहीं है।’ जिनपिंग ने कहा, ‘अगर आपकी तरफ से ईमानदारी होगी तो हम आपसी सम्मान के दृष्टिकोण के साथ अपनी चर्चा करेंके नहीं तो इसके अप्रत्याशित परिणाम हो सकते हैं।’

​ट्रूडो ने दिया जवाब
शी जिनपिंग की बातों को सुन कर जस्टिन ट्रूडो ने कहा, ‘कनाडा में हम एक स्वतंत्र और खुले संवाद में विश्वास करते हैं। हम रचनात्मक रूप से एक साथ काम करना जारी रखेंगे। लेकिन ऐसी चीजें भी होंगी, जिस पर हम असहमत होंगे।’ इस पर शी ने कहा, ‘चलिए पहले हम शर्तें बनाते हैं।’ इसके बाद शी जिनपिंग ने ट्रूडो से हाथ मिलाया और चले गए।

​तीन साल से गायब थे जिनपिंग
चीनी राष्ट्रपति जब भी पब्लिक में आते हैं तो इसकी पूरी प्लानिंग की जाती है। लेकिन ट्रूडो औ उनके बीच हुई बातचीत एक दुर्लभ क्षण है। शी पिछले तीन वर्षों से सार्वजनिक विश्व मंच से गायब हैं। इससे पहले वह SCO समिट में शामिल हुए थे। लेकिन अब जब वह बाली में शिखर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे तो अपना प्रभाव दिखाने की चाहत को जगजाहिर कर दिया। हाल के वर्षों में अमेरिका के सहयोगियों के साथ चीन के संबंधों में तनाव पैदा हुआ है। कोरोना और यूक्रेन युद्ध ने इस आग में घी डालने का काम किया। शी जिनपिंग G20 में अपने संबंधों को सुधारने की कोशिश करते दिखे।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this