8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeभोपालबर्थडे पर कमलनाथ ने मंदिर के आकार का काटा केक, BJP ने...

बर्थडे पर कमलनाथ ने मंदिर के आकार का काटा केक, BJP ने घेरा

Published on

भोपाल,

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने जन्मदिन पर मंदिर के आकार का केक काटा. इसका वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया. बीजेपी ने इसे लेकर कमलनाथ और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधते हुए हिंदुओं का अपमान बताया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कमलनाथ मंदिर के आकार का केक काट रहे हैं. केक पर एक भगवा झंडा और हनुमान की फोटो नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि वीडियो मंगलवार का है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने छिंदवाड़ा स्थित घर पर ये केक काटा था.

वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया. शिवराज चौहान ने कहा, कांग्रेसियों का भगवान की भक्ति से कोई लेना-देना ही नहीं है, यह बगुला भगत हैं. इनकी पार्टी कभी श्रीराम मंदिर का विरोध करती थी. आप केक पर बना हनुमान जी रहे हैं और फिर केक काट भी रहे हैं. यह सनातन परंपरा और हिंदू धर्म का अपमान है, जिसको यह समाज स्वीकार नहीं करेगा.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस को वोट के लिए हनुमान जी याद आ जाते हैं. शिवराज सिंह चौहान ने पूछा कि क्या केक पर हनुमान जी बनाए जाते हैं क्या? ये हिंदू धर्म का अपमान है. सनातन धर्म का अपमान है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this