13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइस्लामिक नेता को मिली 8,658 साल की सजा... टीवी पर पढ़ाता था...

इस्लामिक नेता को मिली 8,658 साल की सजा… टीवी पर पढ़ाता था कट्टरपंथ का पाठ, नाबालिगों का करता था रेप

Published on

अंकारा

तुर्की की एक कोर्ट ने एक इस्लामिक उपदेशक को 8,658 साल की जेल की सजा सुनाई है। अदनान ओकतार नाम के इस शख्स को अक्सर मॉर्डन कपड़े पहनने वाली महिलाओं से घिरे देखा जाता था जिन्हें वह ‘किटेन्स’ बुलाता था। तुर्की की स्थानीय मीडिया के अनुसार, अदनान को एक पंथ के नेता के रूप में जाना जाता था। वह महिलाओं के साथ टीवी प्रोग्राम करता था जिसमें रूढ़िवादी मूल्यों का प्रचार करता था। अदनान ने ‘हारून याह्या’ नाम से दुनियाभर की कई भाषाओं में कई किताबें भी प्रकाशित की हैं।

इस धार्मिक नेता पर हैरान करने वाले आरोप
साल 2018 में अदनान के एक विला पर पुलिस ने छापेमारी कर इस्लामिक नेता और उसके सैकड़ों समर्थकों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने खुलासा किया था कि वह इस्लामिक पंथ के नेता के रूप में एक आपराधिक गिरोह चलाता था। उसके ऑनलाइन A9 टीवी चैनल को भी बंद कर दिया गया था। जनवरी 2021 में अदनान को 10 अलग-अलग आरोपों में दोषी ठहराया गया था। इसमें आपराधिक गिरोह चलाना, राजनीतिक और सैन्य जासूसी में शामिल होना, नाबालिगों का यौन शोषण, बलात्कार, ब्लैकमेल और टॉर्चर करने जैसे अपराध शामिल है।

कोर्ट ने सुनाई 8,658 साल की सजा
आरोपों में अमेरिका स्थित मुस्लिम स्कॉलर फतुल्लाह गुलेन के नेटवर्क का समर्थन करना भी शामिल है, जिस पर तुर्की ने 2016 में एक असफल तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप लगाया था। अदनान को उस वक्त 1,075 साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन ऊपरी अदालत ने उस फैसले को पलट दिया था। स्थानीय मीडिया के अनुसार, दोबारा सुनवाई के दौरान इस्तांबुल की हाई क्रिमिनल कोर्ट ने बुधवार को यौन शोषण और बंदी बनाने जैसे कई आरोपों में अदनान को 8,658 साल की जेल की सजा सुनाई।

जज को बताया, ‘मेरी 1,000 गर्लफ्रेंड्स’
न्यूज एजेंसी Anadolu ने कहा कि अदालत ने 10 अन्य संदिग्धों को भी 8,658 साल जेल की सजा सुनाई है। तुर्की डेली सबा के अनुसार, यह सजा अदालत की ओर से सुनाई गई पिछले रेकॉर्ड 9,803 साल और छह महीने से अधिक नहीं है, फिर भी देश और दुनिया की सबसे लंबी सजाओं में से एक है। सुनवाई के दौरान अदनान ने कई राज और खौफनाक यौन अपराधों का खुलासा किया था। अदनान ने जज को बताया था कि उसकी करीब 1,000 गर्लफ्रेंड हैं।

घर से मिली थीं 69 हजार गर्भनिरोधक गोलियां
अदनान 1990 के दशक में पहली बार दुनिया के सामने आया था। वह ऐसा धार्मिक नेता था जो कई बार सेक्स स्कैंडल में फंस चुका था। उसके ए9 टीवी चैनल ने वर्ष 2011 में ऑनलाइन प्रसारण शुरू किया था जिसकी तुर्की के धार्मिक नेताओं ने कड़ी निंदा की थी। सुनवाई के दौरान एक महिला ने आरोप लगाए थे कि अदनान ने कई महिलाओं के साथ रेप किया और उन्हें जबरन गर्भनिरोधक दवाओं को खाने के लिए मजबूर किया गया। छापेमारी में अदनान के घर से 69 हजार गर्भनिरोधक गोलियां मिली थीं।

Latest articles

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

More like this