12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

Published on

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलावों की घोषणा की है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 576वीं बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, कंपनी ने अपनी कई महत्वपूर्ण इकाइयों का विलय करने का फैसला किया है, जो 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गया है। इस रणनीतिक कदम का उद्देश्य परिचालन दक्षता में सुधार और प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना है।

आदेश के अनुसार, हैदराबाद स्थित HPEP और PE&SD इकाइयों का विलय कर दिया गया है, जिसे अब संयुक्त रूप से ‘हैवी पावर इक्विपमेंट प्लांट’ (HPEP) के नाम से जाना जाएगा। इसी प्रकार, हरिद्वार स्थित HEEP और CFFP इकाइयों का भी विलय कर दिया गया है, जिसका नया नाम ‘हैवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट प्लांट’ (HEEP) रखा गया है।

शीर्ष प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां

इस विलय के साथ ही शीर्ष प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। रंजन कुमार को हरिद्वार स्थित विलय की गई इकाई (HEEP) का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं वाई. श्रीनिवास राव को हैदराबाद की विलय की गई इकाई (HPEP) के कार्यकारी निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये दोनों अधिकारी अब सीधे निदेशक (ई, आर एंड डी) को रिपोर्ट करेंगे। कंपनी के कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) एम. श्रीधर द्वारा जारी इस आदेश को कंपनी के भविष्य के विस्तार और बेहतर कार्यप्रणाली की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...