7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीय24, 25, 27, 28 नवंबर और 2 दिसंबर... इन 5 तारीखों पर...

24, 25, 27, 28 नवंबर और 2 दिसंबर… इन 5 तारीखों पर क्यों है MCD प्रत्याशियों की नजर?

Published on

नई दिल्ली

देवोत्थान एकादशी इस बार 4 नवंबर को थी, लेकिन तारे अस्त होने की वजह से शादियां अभी शुरू नहीं हुई हैं। नवंबर में 24 तारीख को विवाह का पहला बड़ा मुहूर्त है। शादियों की तैयारियां पूरी हो गई हैं। वहीं इस बार होने वाली शादियां एमसीडी चुनावों के प्रचार का माध्यम भी बनेंगी। प्रत्याशियों ने अभी से अपने-अपने एरिया में होने वाली शादियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है।

कोरोना के बाद से यह पहला सीजन है, जब शादियों में न तो मेहमानों की संख्या पर कोई पाबंदी है और न ही अन्य तरह की कोई रोक-टोक है। ऐसे में कई लोग जिनके घरों में शादियां कोविड के कारण डिले हो रही थीं, वे अब काफी उत्साहित होकर तैयारियां कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन की टीमों को भी इस बात का इल्म है कि शादियां चुनाव प्रचार का माध्यम बन सकती हैं। इसलिए वह पहले ही बैंक्वेट हॉल संचालकों व फार्महाउस संचालकों से संपर्क में हैं और उन्हें चुनावी प्रचार से दूर रहने के लिए कह रही हैं।

इस समय एमसीडी चुनाव में नामांकन के तहत स्क्रूटनी और नाम वापस लेने की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन प्रत्याशियों ने प्रचार शुरू कर दिए हैं। डोर टु डोर कैंपेन के साथ प्रत्याशी इस समय लोगों का आभार भी व्यक्त कर रहे हैं। वे जनता के बीच बने रहने के लिए अपने पूरे कैंपेन को लेकर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव दिख रहे हैं। विपिन गार्डन क्षेत्र के एक प्रत्याशी इस समय शादियों में जाने की तैयारियां कर रहे हैं। उन्हें जैसे ही पता चलता है कि किसी घर में शादी है, वह तुरंत फोन कर पूछते हैं- भइया कुछ मदद चाहिए तो बताना, सब हो जाएगा।

जिला प्रशासन की टीमों के अनुसार, प्रत्याशियों का शादियों में जाना आम है। यह आचार संहिता के दायरे में नहीं है। लेकिन अगर शादियों में प्रत्याशी लोगों को संबोधित करने लगते हैं या लाउडस्पीकर पर पार्टी के चुनिंदा गाने बजने लगते हैं या फिर विपक्षी प्रत्याशी के खिलाफ कुछ बोलते हैं, तो यह आदर्श आचार संहिता के दायरे में आ सकता है। दूसरा, हमारी नजर शादियों में इस बात पर भी है कि वहां प्रचार सामग्री का इस्तेमाल न हो, यदि शादियों में प्रचार सामग्री बंटी या सजावटी थीम में प्रचार हुआ तो यह आचार संहिता के दायरे में आ सकता है।बहरहाल, चुनाव प्रचार के दौरान शादियों के एक नहीं, बल्कि पांच बड़े मुहूर्त हैं। इनमें नवंबर में 24, 25, 27 और 28 के अलावा 2 दिसंबर को शुभ मुहूर्त है। इन पर जहां प्रत्याशियों की नजरें हैं, वहीं सरकारी टीमों की भी नजर है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...