10.4 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeराष्ट्रीय1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

Published on

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी पड़ने वाला है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल टैक्स की दरों में 5 से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह नई दरें वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत यानी 1 अप्रैल की सुबह से प्रभावी हो जाएंगी। जबलपुर से जुड़े प्रमुख मार्ग जैसे नागपुर, रायपुर और भोपाल जाने वाले वाहनों को अब हर टोल प्लाजा पर पहले के मुकाबले अधिक राशि चुकानी होगी।

प्रमुख टोल प्लाजा पर संभावित नए रेट्स

सूत्रों के अनुसार, जबलपुर के आसपास स्थित टोल नाकों पर कार और हल्के वाहनों के लिए ₹5 से ₹10 तक की वृद्धि देखी जा सकती है।

बरगी टोल (नागपुर रोड): वर्तमान में ₹165 लगने वाला टोल अब बढ़कर ₹173 से ₹181 के बीच हो सकता है।
शाहपुरा टोल (प्रयागराज रोड): यहाँ ₹130 के स्थान पर अब ₹136 से ₹143 तक चुकाने होंगे।
बरेला टोल (रायपुर रोड): यहाँ की दर ₹35 से बढ़कर ₹39 तक पहुँच सकती है।

FASTag एनुअल पास भी हुआ महंगा

सिर्फ एकल यात्रा ही नहीं, बल्कि नियमित यात्रियों के लिए उपलब्ध FASTag एनुअल पास की कीमतों में भी बदलाव किया गया है। अब तक ₹3,000 में मिलने वाला यह पास 1 अप्रैल से ₹3,075 में मिलेगा। गौरतलब है कि देश भर में लगभग 52 लाख से ज्यादा वाहन चालक इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं।
क्यों बढ़ी कीमतें?

नियमों के अनुसार, टोल टैक्स की समीक्षा प्रतिवर्ष थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के आधार पर की जाती है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय हर साल के अंत में डब्ल्यूपीआई का आकलन कर नई दरें जारी करता है। टोल की राशि सड़क की लंबाई और उस पर बने बुनियादी ढांचे जैसे अंडरपास, फ्लाईओवर और टनल की संख्या पर भी निर्भर करती है।

जनता में नाराजगी: “सड़कें खराब, फिर भी वसूली पूरी”

टोल दरों में वृद्धि को लेकर वाहन चालकों में गहरा रोष है। यात्रियों का कहना है कि भोपाल रोड जैसी प्रमुख सड़कों की हालत अभी भी खस्ता है, वहीं बरेला के आगे निर्माण कार्य अधूरा है। इसके बावजूद पूरा टोल वसूला जाना तर्कसंगत नहीं है। इसके अलावा, जबलपुर से दमोह और सागर जैसे मार्ग अभी भी कागजों में ही राजमार्ग हैं, जबकि पाटन और गोटेगांव जैसे स्टेट हाईवे पर भी भारी टोल लिया जा रहा है।

Read Also :- भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...