11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeजनसम्पर्कभोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

Published on

भोपाल

राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दो गुटों के आपसी विवाद के बीच फंसे एक परिवार पर बदमाशों ने हमला कर दिया, जिसमें 6 साल की मासूम बच्ची के सिर पर गंभीर चोट आई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

ननिहाल से घर लौट रहा था परिवार

इंद्र विहार कॉलोनी (एयरपोर्ट रोड) निवासी फैजान अहमद, जो पोस्ट ऑफिस में कार्यरत हैं, अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ शाहजहानाबाद स्थित नूर महल (ससुराल) आए थे। बुधवार रात करीब 12 बजे जब वे बाइक से घर लौट रहे थे, तभी शब्द प्रिंटिंग प्रेस के पास संकरी गली में 70-80 हथियारबंद युवक आपस में भिड़ रहे थे।

संकरी गली में घेरा, मासूम पर किया वार

पीड़ित पिता फैजान ने बताया कि भीड़ को देखकर उन्होंने अपनी बाइक मोड़ने की कोशिश की, लेकिन तभी उपद्रवियों ने उन पर हमला कर दिया। लाठी, डंडे और तलवारों से लैस बदमाशों ने अंधाधुंध वार किए, जिसमें एक वार सीधे 6 साल की मासूम मिरल अहमद के सिर पर लगा। लहूलुहान हालत में फैजान किसी तरह बच्ची को लेकर मुख्य सड़क तक पहुंचे और निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस का दावा: ‘गिरने से आई चोट’

मामले में पुलिस का रुख संदेहास्पद नजर आ रहा है। शाहजहानाबाद एसीपी अनिल बाजपेई ने कहा कि “बच्ची के सिर में गंभीर चोट है, लेकिन शुरुआती मेडिकल इनपुट के अनुसार यह धारदार हथियार की चोट नहीं लग रही है, संभवतः गिरने से चोट आई हो।” हालांकि, परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि हमलावरों ने जानबूझकर हथियार से वार किया था।

सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर

घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की भीड़ और उनके हाथों में लहराते हथियार साफ नजर आ रहे हैं। उपद्रवियों ने इस दौरान 2-3 वाहनों में भी तोड़फोड़ की।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमें गठित की गई हैं। मैं उन लोगों को नहीं जानता, वे शायद किसी स्थानीय युवक को मारने आए थे। हमारी उनसे कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर भी उन्होंने मेरी मासूम बच्ची को निशाना बनाया।

Read Also :- महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण नीतिश भारद्वाज भोपाल में

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

राजधानी में दिनदहाड़े फायरिंग: पुरानी रंजिश में पति-पत्नी ने घर पर दागीं गोलियां

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित 'कम्मू का बाग' इलाके में शुक्रवार सुबह सरेराह...

More like this

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...