13.9 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसूर्य की सतह पर सांप जैसा क्या? झट पहुंचा एक से दूसरे...

सूर्य की सतह पर सांप जैसा क्या? झट पहुंचा एक से दूसरे कोने, ऑर्बिटर ने कैद किया अद्भुत दृश्य

Published on

पेरिस

यूरोपियन सोलर ऑर्बिटर सूर्य के भीतर छिपे रहस्यों को धरती पर वैज्ञानिकों तक पहुंचाता है। अब इस प्रोब ने हमारे सौर मंडल में एक अनोखी खगोलीय घटना को देखा है। सूर्य पर प्लाज्मा के एक बड़े विस्फोट से पहले एक अजीबोगरीब फिलामेंट को देखा, जो बिल्कुल किसी ‘सांप’ जैसा प्रतीत हो रहा था। यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने कहा कि यह ‘सांप’ दरअसल ठंडी वायुमंडलीय गैसों की एक ट्यूब है जो सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र के बीच से अपना रास्ता बना रही थी।

अंतरिक्ष में इस घटना को 5 सितंबर को देखा गया था जब सोलर ऑर्बिटर 12 अक्टूबर को करीब से उड़ान भरने के लिए सूर्य की तरफ बढ़ रहा था। सूर्य की सतह पर इस तरह का नजारा पहली बार देखा गया है। खगोलविदों के लिए सोलर स्नेक की घटना और अधिक दिलचस्प इसलिए हो गई क्योंकि यह सूर्य पर एक बड़े विस्फोट से ठीक पहले हुई। इसकी शुरुआत एक सौर सक्रिय क्षेत्र से हुई जो बाद में विस्फोट हो गया जिससे अरबों टन प्लाज्मा अंतरिक्ष में बाहर निकला।

खगोलविदों का अनुमान है कि सोलर स्नेक की घटना प्लाज्मा विस्फोट का संकेतक थी जिसे सोलर ऑर्बिटर ने देख लिया। प्लाज्मा पदार्थ की एक ऐसी अवस्था होती है जिसमें गैस इतनी अधिक गर्म होती है कि उसके परमाणु अपने कुछ बाहरी कणों को खोने लगते हैं जिन्हें इलेक्ट्रॉन कहा जाता है। इलेक्ट्रॉन के निकलने से इलेक्ट्रिकल चार्ज पैदा होता है जो सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र के साथ इंटरेक्ट करता है। सूर्य के वायुमंडल की सभी गैसें प्लाज्मा हैं क्योंकि यहां का तापमान दस लाख डिग्री सेल्सियस से अधिक है।

यूरोपीय स्पेस एजेंसी के ऑर्बिटर को 4.2 करोड़ किमी दूर से सूर्य पर नजर रखने के लिए फरवरी 2020 में लॉन्च किया गया था। ESA की ओर से जारी वीडियो में सोलर स्नेक पलक झपकते ही एक से दूसरे कोने तक पहुंच जाती है। इस दौरान इसकी रफ्तार 105,000 किमी प्रति घंटे थी। इसके बावजूद गैसों को अपना सफर पूरा करने में 3 घंटे का समय लगा। मुड़े हुए चुंबकीय क्षेत्र से गैसों के गुजरने के चलते यह दूर से दिखने में सांप जैसा प्रतीत हो रहा था।

Latest articles

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

More like this