7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयगौतम नवलखा की नजरबंदी सवालों के घेरे में, मामला एक बार फिर...

गौतम नवलखा की नजरबंदी सवालों के घेरे में, मामला एक बार फिर पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

Published on

नई दिल्ली,

भीमा कोरेगांव हिंसा के आरोपी एक्टिविस्ट गौतम नवलखा की नजरबंदी का मामला एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है. नवलखा की ओर से एनआईए पर हाउस अरेस्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन ना करने का आरोप है. वहीं NIA ने भी हाउस अरेस्ट के लिए तय किए गए घर पर आपत्ति जताई है. एनआईए ने कहा है कि नवलखा के मेडिकल रिकॉर्ड में छेडछाड़ की गई है. साथ ही एजेंसी ने हाउस अरेस्ट के भ्रामक स्थान का हवाला दिया है. एनआईए ने सुप्रीम कोर्ट से जुर्माने के साथ गौतम नवलखा की याचिका खारिज करने की मांग की है. गुरुवार को सुनवाई करते हुए CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि मामले को शुक्रवार को सुनवाई के लिए नजरबंदी का आदेश देने वाली बेंच के पास रखा जाए. नजरबंदी का आदेश जस्टिस केएम जोसफ की अगुआई वाली पीठ ने दिया था.

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने दस नवंबर को एक महीने के लिए नवलखा को तलोजा जेल से निकालकर नवी मुंबई में हाउस अरेस्ट के आदेश दिए थे. इसके लिए पीठ ने शर्ते भी लगाते हुए कहा था कि हाउस अरेस्ट के दौरान किसी तरह का कोई संचार उपकरण यानी कोई लैपटॉप, मोबाइल, कंप्यूटर आदि कुछ नहीं होगा. इस दौरान वो किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल नहीं होंगे. ना ही मीडिया से और ना ही इस मामले से जुड़े लोगों और गवाहों से भी बात नहीं करेंगे.

नवलखा की 70 साल की पार्टनर सहबा हुसैन को साथ रहने की इजाजत देते हुए कोर्ट ने कहा था कि घरेलू कामकाज, साफ-सफाई के लिए एक नौकरानी भी साथ रह सकेगी. दो परिजन हफ्ते में एक बार निश्चित अवधि के लिए नवलखा से मिल सकेंगे. उनके बारे में पुलिस को पहले से बताना होगा. नवलखा पुलिस अधिकारियो की ओर से उपलब्ध कराए गए मोबाइल फोन से रोज पांच मिनट तक घर वालों से बात कर सकेंगे. पुलिस अधिकारी निगरानी और फोन कॉल का रिकॉर्ड रख सकेंगे.

कोर्ट ने कहा था कि नवलखा को घर में नजरबंदी के दौरान स्मार्ट टीवी नहीं लेकिन बिना इंटरनेट वाला सामान्य TV और अखबार मिलेंगे. ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी जरूरत पड़ने पर घर के अंदर मुआयना भी कर सकते हैं. लेकिन याचिकर्ता को जांच के नाम पर परेशान नहीं करेंगे. पुलिस के साथ निगरानी में एक बार घर से बाहर आकर टहल भी सकेंगे. लेकिन टहलने के दौरान किसी से बात नहीं करेंगे. जेल मैन्युअल के मुताबिक अपने वकील से मुलाकात कर सकेंगे. खर्च का भुगतान पुलिस कमिश्नर के पास ड्राफ्ट के जरिए करना होगा.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...