7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीय'आतंकवाद के मददगार कुछ देश', No money for terror में मोदी का...

‘आतंकवाद के मददगार कुछ देश’, No money for terror में मोदी का पाक पर निशाना

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में ‘No money for terror’ सम्मेलन में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए बड़ी समस्या है. आतंक के खतरे के प्रति सावधानी और एकजुटता जरूरी है. भारत लंबे समय से आतंकवाद झेल रहा है. जीरो टॉलरेंस का रुख ही आतंकवाद को हरा सकता है.  भारत में आज से ‘No money for terror’ सम्मेलन का दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में 72 देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं. हालांकि इसमें पाकिस्तान और अफगानिस्तान हिस्सा नहीं ले रहे हैं. इस कार्यक्रम को गृह मंत्री अमित शाह भी संबोधित करेंगे.

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब तक आतंकवाद को जड़ से नहीं उखाड़ देते, हम चैन से नहीं बैठेंगे. आज आतंक का तरीका बदल रहा है. नई तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है. डार्क नेट और फेक करेंसी उसका उदाहरण हैं. प्राइवेट सेक्टर को ऐसे रोकथाम में सहयोग देना होगा. टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल टेरर को ट्रैक और टैकल करने में करना चाहिए. साइबर क्राइम और रेडिकलाइजेशन ये आतंक का बहुत बड़ा सोर्स है.

मोदी ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
इस दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा. पीएम ने कहा कि वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ मुहिम में भारत ग्लोबल मूमेंटम बना रहा है. दूसरे देशों के बीच आतंक को रोकने के लिए ज्वाइंट ऑपरेशन और प्रत्यर्पण संधि होनी चाहिए. कुछ देश वित्तीय और वैचारिक मदद देकर आतंक को सपोर्ट करते हैं. पाकिस्तान का नाम लिए बिना पीएम ने कहा कि आतंकवाद को स्टेट स्पांसर और वैचारिक सपोर्ट नहीं करना चाहिए. विदेश में बैठे गैंग जो अपने मूल देश के खिलाफ आर्गेनाइज्ड क्राइम की गतिविधियां संचालित कर रहे हैं. उनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सहयोग करना चाहिए. साइबर क्राइम के जरिए कट्टरता फैलाना बड़ी चुनौती है सभी देशों का सहयोग बहुत जरूरी है.

आतंकवाद को एक ही चश्मे से देखना चाहिए: पीएम मोदी 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने विश्व से पहले आतंकवाद का असर झेला. आतंक का एक हमला सभी पर हमला है. हम रुकेंगे नहीं जब तक आतंकवाद को जड़ से उखाड़ नहीं फेकेंगे. आतंकवाद ऐसा विषय है जो मानवता पर असर डालता है. ये इकानामी पर असर डालता है. टेरर फाइनेंसिंग की जड़ पर हमला करना चाहिए. आतंक को लेकर अलग-अलग धारणाएं हैं. आतंकवाद को एक ही चश्मे से देखना चाहिए.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...