17.5 C
London
Monday, June 8, 2026
HomeभोपालMP: स्विमिंग पूल में डूबने से थियेटर आर्टिस्ट रमेश अहीर की मौत,...

MP: स्विमिंग पूल में डूबने से थियेटर आर्टिस्ट रमेश अहीर की मौत, कई थियेटरों में कर चुके हैं काम

Published on

भोपाल,

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में थिएटर आर्टिस्ट रमेश अहीर की स्विमिंग पूल में डूब कर मौत हो गई. घटना गुरुवार सुबह की है. यह हादसा प्रकाश तरण पुष्कर के स्विमिंग पूल में हुआ है. रमेश अहीर की जिस स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हुई है, उसे भोपाल के वीआईपी (VIP) स्विमिंग पूल में से एक माना जाता है. यहां कई आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS), मंत्रियों और विधायकों के बच्चे भी तैराकी सीखने आते हैं.

‘आजतक’ से बात करते हुए टीटी नगर थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी ने बताया, “रमेश अहीर रोज की तरह सुबह 10 बजे स्विमिंग पूल पहुंच गए थे. यहां रमेश स्विमिंग पूल के कम गहराई वाले हिस्से में तैराकी सीख रहे थे. इसी दौरान वह अचानक स्विमिंग पूल के 16 फीट गहरे हिस्से में चले गए. जब रमेश गहरे पानी में डूब रहे थे, तो इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों ने उन्हें पानी से बाहर निकाल लिया.”

हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही हुई मौत 
उन्होंने आगे बताया, “आनन-फानन में रमेश अहीर को पास के ही जेपी हॉस्पिटल लेकर गए. मगर, वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद तरण पुष्कर को बंद कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है.”

हाल ही में बिरसा मुंडा का निभाया था किरदार
थियेटर आर्टिस्ट रमेश अहीर कई थियेटरों में परफॉर्म कर चुके थे. हाल ही में वो बिरसा मुंडा जयंती पर बिरसा मुंडा का किरदार निभाए चुके थे. लोगों ने बिरसा मुंडा के किरदार को काफी सराहना भी की थी. रमेश अहीर देश के अलग-अलग जगहों पर जाकर अपना अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं.

Latest articles

मध्य प्रदेश में भाजपा उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट, दिल्ली से मिली हरी झंडी

कल नामांकन दाखिल करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी...

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

More like this