8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeभोपालबड़े काम का बुलडोजर: आलू की सब्जी बनाने में हो रहा इस्तेमाल

बड़े काम का बुलडोजर: आलू की सब्जी बनाने में हो रहा इस्तेमाल

Published on

भिंड ,

मध्यप्रदेश अपनी अजब-गजब खबरों के लिए हमेशा सुर्खियों में बना रहता है. अब सूबे के प्रसिद्ध दंदरौआ धाम (भिंड जिला) में आयोजित विशाल भंडारे में इस्तेमाल हो रहे बुलडोजर की चर्चा है. इस भंडारे में जेसीबी मशीन से लेकर सीमेंट कंक्रीट मिक्सर तक का उपयोग किया जा रहा है. रोजाना लाखों लोग यहां भोजन खा रहे हैं. इस काम के लिए 700 हलवाई और करीब 10 हजार स्वयंसेवक लगे हुए हैं.

दरअसल, दंदरौआ धाम पर इन दिनों ‘सियपिय’ मिलन समारोह आयोजित किया गया है. इसके साथ ही बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री दंदरौआ धाम पर हनुमंत कथा सुना रहे हैं. इस आयोजन में प्रतिदिन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई है.

भंडारा इतना विशाल है कि जो भी देखता है, वह हैरान रह जाता है. इस भंडारे को तैयार करने के लिए 700 हलवाइयों की टीम लगी हुई है जो दिन रात भोजन पकाने का कार्य कर रही है. हलवाई में 450 पुरुष और 250 महिलाएं शामिल हैं. दिन और रात की 2 शिफ्ट में यहां हलवाई काम कर रहे हैं.

सुबह की शुरुआत नाश्ते के साथ होती है. यहां प्रतिदिन 20 क्विंटल पोहा और 8 क्विंटल सूजी का उपयोग करते हुए सुबह का नाश्ता तैयार किया जा रहा है और यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं समेत यहां रह रहे अन्य लोगों को यह नाश्ता परोसा जा रहा है.

नाश्ते के बाद दोपहर के समय भंडारा शुरू हो जाता है. इस भंडारे में आलू की सब्जी, पूड़ी और मालपुआ परोसे जा रहे हैं. खास बात यह है कि भंडारा इतना विशाल है कि भंडारे में हलवाइयों को जेसीबी मशीन और सीमेंट कंक्रीट मिक्सर का उपयोग करना पड़ रहा है.

दंदरौआ धाम पर गंगा और जमुना नाम के दो बड़े कड़ाहे हैं. इन कढ़ाहों में एक बार में 20 क्विंटल आलू की सब्जी बन जाती है. इतने बड़े कढ़ाह में से सब्जी निकालकर ट्रॉली में भरने के लिए जेसीबी मशीन का सहारा लिया जा रहा है. जेसीबी मशीन की मदद से सब्जी को ट्रॉली में भरकर श्रद्धालुओं को परोसने के लिए भेजा जा रहा है.

इतना ही नहीं, मालपुओं का घोल तैयार करने के लिए सीमेंट-कंक्रीट मिक्सर का उपयोग किया जा रहा है. साथ ही एक साथ 40 कढ़ाहियों पर भोजन तैयार किया जाता है. यहां प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

कार्यक्रम के आयोजक अशोक भारद्वाज ने बताया कि प्रसाद ग्रहण करने वाले जितने श्रद्धालु हैं, उन्हें भोजन परोसने के लिए 10000 स्वयंसेवक मौजूद हैं और लाखों में भी भोजन करने के लिए श्रद्धालु आएंगे तो परसने के लिए भी हजारों लोग मौजूद हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this